लाइव न्यूज़ :

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन की टिकट बुकिंग में करोड़ों की कमाई

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2024 09:58 IST

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya- शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म एडवांस बुकिंग कलेक्शन के साथ थिएटर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है।

Open in App

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: इस साल की सबसे चर्चित फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग ने निर्माताओं की चांदी कर दी है। क्योंकि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन 93.66 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने पूरे भारत में शुरुआती दिन के लिए अब तक 43250 टिकट बेचे हैं। कथित तौर पर दिल्ली एनसीआर और मुंबई जैसे क्षेत्रों में टिकटों की बिक्री की संख्या अधिक रही। फिल्म हिंदी में रिलीज होगी। 

कृति और शाहिद की जोड़ी वाली फिल्म अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद और कृति के साथ डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र हैं। फिल्म में, शाहिद कपूर एक रोबोट वैज्ञानिक की भूमिका निभाते हैं, जो भावनाओं को विकसित करता है और अंत में एक बेहद बुद्धिमान महिला रोबोट कृति से शादी करता है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि शाहिद को आखिरकार रोबोट से प्यार हो जाता है।

बता दें कि फिल्म की बुकिंग 6 फरवरी मंगलवार को शुरू हुई है और फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। वैलेंटाइन वीक के माहौल में शाहिर और कृति की रोमांटिक फिल्म का रिलीज होना काफी अहम है। निर्माताओं को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और इसकी बुकिंग से इसकी अच्छी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। 

टॅग्स :शाहिद कपूरकृति सेननहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्मबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?