लाइव न्यूज़ :

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: बिल्कुल मिस न करें शाहिद-कृति का रोमांस, अनोखी लव स्टोरी को देखने के लिए ये 5 वजह है काफी

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2024 11:53 IST

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya- शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत रोमांस ड्रामा तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यहां 5 कारण बताए गए हैं कि आपको इस अनुभव को क्यों नहीं छोड़ना चाहिए!

Open in App

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय और क्वीन कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसके गानों और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। इस साल की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली और बॉलीवुड की पहली फिल्म तेरी बातों में उलझा जिया है। इस फिल्म में जरा हटके लव स्टोरी है जिसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर की जोड़ी पहली बार नजर आएगी। 

दोनों लीड्स के बीच शानदार केमिस्ट्री हास्य, रोमांस और मनोरंजन का एक आदर्श मिश्रण है। साथ ही दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

फिल्म को 'असंभव प्रेम कहानी' के रूप में पेश किया गया है क्योंकि कृति सैनन एक रोबोट की भूमिका निभाती हैं। दर्शकों को एक खुशमिजाज लड़के और एक रोबोट के बीच एक असामान्य प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।

फिल्म के रिलीज होने से पहले जानें आपको वैलेंटाइन के माहौल में इसे देखना क्यों जरूरी है यहां जानें पांच कारण

1-  'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक साइंस फिक्शन रोमांटिक ड्राम फिल्म है। वैलेंटाइन वीक के बीच सिनेमाघरों में फिल्म के आने से कपल्स के लिए यह फिल्म बेहतर ऑप्शन है। 

2- मूवी में सिर्फ रोमांस नहीं बल्कि कॉमेडी, ड्रामा का भरपूर तड़का है। साथ ही फिल्म में इमोशनल सीन भी है और फिल्म में हर चीज का तड़का सही लगा है। 

3- तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया कृति सेनन और शाहिद कपूर की पहली बार स्क्रीन पर साथ काम करने वाली फिल्म है। ट्रेलर में दोनों के बीच की दमदार केमिस्ट्री भी नजर आ रही है। इस फिल्म में दोनों की हॉट केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर दिखेगी।

4- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड की पहली महिला अभिनेत्री हैं जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर रोबोट का किरदार निभाया है। वह तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में सिफरा की भूमिका निभाएंगी, जिसे आर्यन (शाहिद कपूर) से प्यार हो जाता है।

5 - एक दिलचस्प फिल्म में गाने और डांस का अहम रोल होता है। तेरी बातों में उलझा जिया में शानदार गाने और दोनों कलाकारों का डांस है जिसने रिलीज से पहले ही धमाल मचा दिया है। फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का दूसरा आकर्षण शाहिद कपूर और कृति सेनन का डांस है। दोनों कलाकार अपनी नृत्य प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। प्रशंसक भी शाहिद को फिल्म के लिए डांस फ्लोर पर लौटते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। निर्माता पहले ही फिल्म के गाने लाल पीली अखियां, अखियां गुलाब और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया टाइटल ट्रैक में कपूर के नृत्य की झलक दे चुके हैं।

टॅग्स :शाहिद कपूरकृति सेननहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्मआगामी फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?