लाइव न्यूज़ :

1 अगस्त से तेलुगु फिल्मों की शूटिंग बंद, निर्माताओं ने जारी किया बयान, प्रभास, जूनियर एनटीआर की लटकीं फिल्में, जानें वजह

By अनिल शर्मा | Updated: July 28, 2022 09:26 IST

संगठन के आधिकारिक लेटरहेड पर साझा किए गए एक बयान में गिल्ड ने कोविड -19 महामारी के बाद से मनोरंजन की दुनिया में 'राजस्व की स्थिति और बढ़ती लागत' में बदलाव का जिक्र किया है और इसपर चिंता जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्दे गिल्ड ने कोविड के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 'राजस्व की स्थिति व बढ़ती लागत' पर चिंता जताई है।निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग तब तक रोकने का फैसला किया है जब तक कि समाधान नहीं मिल जाता।शूटिंग रुकने से महेश बाबू, जूनियर एनटीआर व प्रभास जैसे अभिनेताओं की आगामी फिल्मों में देरी हो सकती है।

हैदराबादः तेलुगु फिल्म उद्योग में प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सदस्यों ने घोषणा की है कि वे स्वेच्छा से 1 अगस्त से शुरू होने वाली फिल्म की शूटिंग रोक देंगे। हैदराबाद स्थित एक्टिव तेलुगु प्रोड्यूसर्स गिल्ड (ATPG) ने मंगलवार रात जारी किए अपने बयान में कहा कि सभी शूट तब तक बंद रहेंगे जब तक कि वे बैठकर अपनी समस्याओं के समाधान खोजने के तरीकों पर चर्चा नहीं कर लेते। बयान में निर्माताओं ने'राजस्व की स्थिति व बढ़ती लागत' पर चिंता जताई है।

संगठन के आधिकारिक लेटरहेड पर साझा किए गए एक बयान में गिल्ड ने कोविड -19 महामारी के बाद से मनोरंजन की दुनिया में 'राजस्व की स्थिति और बढ़ती लागत' में बदलाव का जिक्र किया है। बयान में कहा गया है कि कोविड के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीज में बदलती राजस्व स्थितियों और बढ़ती लागत को देखते हुए निर्माताओं के लिए उन सभी मुद्दों पर चर्चा करना महत्वपूर्ण होता जा रहा है जो हम फिल्म निर्माताओं के एक समुदाय के रूप में सामना कर रहे हैं।

नोट में कहा गया है कि इन बदलती परिस्थितियों के आलोक में, निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग तब तक रोकने का फैसला किया है जब तक कि समाधान नहीं मिल जाता। बयान में कहा गया- “यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि हम अपनी फिल्मों को स्वस्थ वातावरण में रिलीज कर रहे हैं। इस संबंध में, गिल्ड के सभी निर्माता सदस्यों ने स्वेच्छा से 1 अगस्त 2022 से शूटिंग को रोकने का फैसला किया है, जब तक कि हमें व्यावहारिक समाधान नहीं मिल जाता है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से प्रोडक्शन हाउस और फिल्में इस फैसले का पालन करेंगी। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और प्रभास जैसे अभिनेताओं की आने वाली फिल्में भी इसमें शामिल हैं। और इस वजह से उनकी रिलीज में देरी हो सकती है। 

तेलुगु फिल्म उद्योग ने महामारी के बाद कई हिट फिल्में दीं। विशेष रूप से आरआरआर और पुष्पा: द राइज। लेकिन निर्माता बदलते राजस्व मॉडल को लेकर चिंतित हैं। इससे पहले, एक फिल्म निर्माता ने पीटीआई को बताया था कि "आरआरआर, केजीएफ -2 और एक या दो अन्य जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को छोड़ दें तो राजस्व 20% के निचले स्तर तक गिर गया है। ऐसे में हर कोई अब ऐसे परिदृश्य में उद्योग की स्थिरता को लेकर चिंतित है। ''

टॅग्स :साउथ सिनेमाप्रभासजूनियर एनटीआर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?