लाइव न्यूज़ :

KP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2025 10:12 IST

KP Chowdary Death: पुलिस ने कहा कि कथित आत्महत्या की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Open in App

KP Chowdary Death: तेलुगु फिल्म निर्माता के.पी. चौधरी ने सोमवार को उत्तरी गोवा के एक गांव में किराए के मकान में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अक्षत कौशल ने संवाददाताओं को बताया कि तेलुगु में रजनीकांत अभिनीत "कबाली" के निर्माता चौधरी (44) का शव सिओलिम गांव में किराए के घर में फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अंजुना पुलिस को सोमवार को सुबह 11.26 बजे फोन आया और कॉल करने वाले ने बताया कि चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कहा, "पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और देखा कि चौधरी ने अपने शयनकक्ष में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।"

इस बीच, कौशल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस को मृतक के शयनकक्ष से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उन्होंने कहा, "हमें एक सुसाइड नोट मिला है और हम उसके विवरण की जांच कर रहे हैं।" पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और तुरंत चौधरी के परिवार वालों को सूचित किया।

पुलिस ने कहा, "मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रख दिया गया है।" ‘साइबराबाद स्पेशल ऑपरेशन टीम’ ने 2023 में मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में चौधरी को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :टॉलीवुड सिनेमाआत्महत्या प्रयासगोवाGoa Policeरजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारत"भगवान उसे सज़ा देगा": कर्नाटक के अधिकारी ने आत्महत्या की, सीनियर पर लगाया आरोप

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?