लाइव न्यूज़ :

मेगास्टर चिरंजीवी ने सीएम वाईएस जगन से की मुलाकात, लॉकडाउन के दौरान मुसीबत झेल रहे लोगों के लिए कही ये बात

By भाषा | Updated: June 9, 2020 19:35 IST

लॉकडाउन के कारण अनेक प्रकार से मुश्किलों का सामना कर रहे फिल्म उद्योग को लेकर चिरंजीवी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात के दौरान चिरंजीवी ने सिनेमा घरों के न्यूनतम तय बिजली शुल्क माफ कर करने की मांग की।राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पी वेंकटरमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने फिल्म जगत के अनुरोधों पर सकारात्मक रुख दिखाया है।

अभिनेता के चिरंजीवी की अगुवाई में तेलुगू फिल्म उद्योग के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात कर फिल्म जगत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। राज्य सरकार ने कहा कि वह केन्द्र सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही सिनेमा घरों को खोलने की अनुमति देगी। 

मुलाकात के दौरान चिरंजीवी ने सिनेमा घरों के न्यूनतम तय बिजली शुल्क माफ कर करने की मांग की, जो लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद हैं। प्रतिनिधिमंडल ने छोटी फिल्मों को मिलने वाली शेष सब्सिडी जारी करने की भी मांग की। चिरंजीवी ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ''हम सिनेमा घरों के निर्धारित बिजली शुल्क माफ करने पर सहमति जताने के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं।'' 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमने फिल्मों के टिकट के दाम तय करने में लचीलापन अपनाने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे। चिरंजीवी ने कहा, ''इससे फिल्म उद्योग को इस संकट से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।' राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पी वेंकटरमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने फिल्म जगत के अनुरोधों पर सकारात्मक रुख दिखाया है।

 मंत्री ने कहा, ''वे चाहते हैं कि छोटी फिल्मों के लिये सब्सिडी जारी की जाए, जिसे मुख्यमंत्री ने जल्द जारी करने पर सहमति जतायी है। सिनेमाघर दोबारा खोलने के संबंध में केन्द्र सरकार के आदेशों के आधार पर फैसला लिया जाएगा।''

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल