लाइव न्यूज़ :

"मुझे कभी नहीं लगा कि मैं मुस्लिम हूं और अलग हूं...", बॉलीवुड में मुस्लिमों के साथ होता है भेदभाव? सवाल पर बोलीं हुमा कुरैशी

By अंजली चौहान | Updated: July 7, 2023 11:11 IST

हुमा कुरैशी ने देश में मुस्लिम अधिकारों पर बात की।उन्होंने कहा कि सवाल पूछे जाने चाहिए और हर सरकार को जवाब देना चाहिए। उनका कहना है कि उन्हें भारत में कभी मुसलमान होने का एहसास नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देहुमा कुरेशी की फिल्म तरला आज ओटीटी पर रिलीज हुई है फिल्म में तरला की भूमिका में खाना बनाते हुए हुमा कुरैशी नजर आ रही हैंहुमा का कहना है कि उन्हें भारत में मुस्लिम होने का एहसास नहीं हुआ

मुंबई: बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाली हुमा कुरैशी बेबाकी से अपनी बात मीडिया में रखती हैं। बॉलीवुड को कई हिट फिल्में और यादगार किरदार देने वाली हुमा ने हाल में मीडिया चैनल आज तक को एक इंटरव्यू दिया।

ये इंटरव्यू  अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान पूछे गए एक सवाल पर एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि वह मुसलमान है और उन्हें भारत में इसका एहसास नहीं हुआ। 

इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में धर्म के नाम पर भेदभाव और ध्रुवीकरण होता है? इस सवाल पर हुमा ने कहा, "सिर्फ इसलिए कि वह मुस्लिम हैं, उन्हें कभी भी अलग महसूस नहीं हुआ।"

बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अमेरिका की उस घटना का भी जिक्र किया जहां मीडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी से भारत में मुसलमानों के अधिकारों को लेकर सवाल भी किया था।

मुसलमानों के अधिकार पर हुमा

मुस्लिम अधिकारों पर हाल में प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे पर उठाए गए सवाल पर जब एक्ट्रेस से प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि आज कल जब मैं ये बातें सुनती हूं तो लगता है कि ये बातें हो क्यों रही हैं?

मैं भारत में रहती हूं और मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि मैं मुस्लिम हूं और मैं अलग हूं। मेरे पिता 50 साल से कैलाश कॉलोनी (दिल्ली की) में सलीम नामक रेस्तरां चला रहे हैं।

मेरे व्यक्तिगत अनुभव में, मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया। लोगों को महसूस हुआ होगा यह। ऐसा कहने के बाद, मुझे लगता है, सवाल पूछे जाने चाहिए और हर सरकार को जवाब देना चाहिए।

बता दें कि इस बॉलीवुड डीवा की फिल्म 'तरला' आज रिलीज हुई है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। तरला में मुख्य भूमिका में हुमा नजर आ रही हैं। यह बायोपिक तरला दलाल के धैर्य और उनके जीवन को अर्थ देने की भावना को दर्शाती है। शारिब हाशमी तरला के पति की भूमिका में हैं।

तरला का निर्देशन पीयूष गुप्ता ने किया है और इसे रोनी स्क्रूवाला, अश्विनी अय्यर तिवारी, नितेश तिवारी ने सह-निर्मित किया है। फिल्म में भारती आचरेकर, अमरजीत सिंह, राजीव पांडे, पूर्णेंदु भट्टाचार्य और वीना नायर भी हैं। इसे पीयूष गुप्ता और गौतम वेद ने मिलकर लिखा है। 

टॅग्स :हुमा क़ुरैशीबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच