लाइव न्यूज़ :

Anupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2025 14:57 IST

अभिनेता-फिल्म निर्माता अनुपम खेर का कहना है कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरे मौके में गहरा विश्वास रखते हैं और यही कारण है कि वह अपनी फिल्म ‘‘तन्वी द ग्रेट’’ को एक बार फिर दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

Tanvi The Great Will Return to Theaters: अभिनेता-फिल्म निर्माता अनुपम खेर का कहना है कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरे मौके में गहरा विश्वास रखते हैं और यही कारण है कि वह अपनी फिल्म ‘‘तन्वी द ग्रेट’’ को एक बार फिर दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। फिल्म अब दोबारा सिनेमाघरों में 26 सितंबर को रिलीज की जाएगी। नवोदित अभिनेत्री शुभांगी दत्त की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म से अनुपम खेर ने निर्देशक के रूप में वापसी की है। इससे पहले उन्होंने 2002 में आयी फिल्म ‘‘ओम जय जगदीश’’ का निर्देशन किया था। फिल्म एक युवा ऑटिस्टिक महिला की भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है, जो अपने दिवंगत पिता के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और यह सपना दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तिरंगा फहराना है। खेर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जीवन में दूसरे मौके बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। पहले मौके से हम निराश हो जाते हैं, लेकिन जीवन हमेशा आशावादी होना चाहिए।’’ यह फिल्म पहली बार जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसे 17 से 20 शहरों में फिर से रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘एक समय में एक ही शो। और फिर देखेंगे कि यह कैसा प्रदर्शन करती है।

जोखिम केवल एक सप्ताह का है, लेकिन इनाम 10 सप्ताह तक मिल सकता है।’’ यह पूछे जाने पर कि उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन का सामना कैसे किया, तो खेर ने कहा, ‘‘मैं परेशान था, दुखी था और रोया भी था। यदि आप किसी भी चीज के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और आपको मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलता है, तो आपको दुख होता है। लेकिन मेरा मानना है कि हार न मानें।’’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला मोहित सूरी की ‘‘सैय्यारा’’ से हुआ, जो जबरदस्त हिट रही और 560 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। खेर ने कहा कि वह फिल्म को सिनेमाघरों में वापस ला रहे हैं क्योंकि इसे दुनिया भर के कई लोगों ने सराहा है, जिसमें उनके दोस्त और ‘‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’’ के सह-कलाकार रॉबर्ट डी नीरो भी शामिल हैं, जो फिल्म के न्यूयॉर्क प्रीमियर में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद नहीं खोता। मैंने 40 साल केवल सफलता पर ही नहीं बिताए हैं। मैं हमेशा कहता हूं कि मैं अपनी असफलताओं की सफलता की कहानी हूं।’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘हमने एक खूबसूरत फिल्म बनायी है और इस पर सभी की अच्छी प्रतिक्रिया मिली, इसलिए मुझे लगता है कि हमें बहुत सीमित तरीके से फिर से प्रयास करना चाहिए।’’ अभिनेत्री शुभांगी ने कहा कि वह ‘‘तन्वी’’ फिल्म में दर्शकों के सामने अपना अभिनय दिखाने का एक और मौका पाकर खुश हैं।

टॅग्स :अनुपम खेरहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?