लाइव न्यूज़ :

'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

By शिवेंद्र राय | Updated: July 29, 2022 17:50 IST

साल 2018 में भारत में मीटू की शुरुआत तनुश्री दत्ता ने ही की थी। इसके बाद से ही तनुश्री लगातार अपने पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए उत्पीड़न पर बोल रही हैं। एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर के तनुश्री ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कई लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर और उनके दोस्त जिम्मेदार- तनुश्री दत्ताइंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर के तनुश्री ने मचाई सनसनीसाल 2018 में भारत में मीटू की शुरुआत तनुश्री दत्ता ने ही की थी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्रीतनुश्री दत्ता ने एक बार फिर से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सनसनी मचा दी है। मीटू आंदोलन के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली तनुश्री ने लिखा है,  "अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दें कि मीटू आरोपी नाना पाटेकर और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार हैं। बॉलीवुड माफिया कौन हैं? वही लोग जिनके नाम एसएसआर मौत के मामले में बार-बार सामने आए।" 

तनुश्री दत्ता ने आगे लिखा, "उनकी (बॉलीवुड माफिया) फिल्में न देखें, उनका पूरी तरह से बहिष्कार करें और एक प्रतिशोध के साथ उनका पीछा करें। इंडस्ट्री के उन सभी  चेहरों और पत्रकारों के पीछा करें जिन्होंने मेरे और पीआर लोगों के बारे में फर्जी खबरें फैलाईं, जो शातिर अभियानों के पीछे थे।"

तनुश्री दत्ता ने इससे पहले भी इंस्टाग्रम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि उनको परेशान किया जा रहा है। अभिनेत्री ने बताया था उनके फ्लैट के सामने अजीब चीजें रखी जा रही हैं। तनुश्री दत्ता ने लिखा था कि बॉलीवुड माफिया उनको खत्म करना चाहता है लेकिन वह कमजोर नहीं हैं और आत्महत्या नहीं करेंगी। पिछले पोस्ट में तनुश्री ने लिखा था, "मुझे हैरेस किया जा रहा है और बुरी तरह टारगेट भी। प्लीज कोई कुछ करे। सबसे पहले तो मेरे बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को पिछले एक साल में नष्ट कर दिया गया। इसके बाद एक मेड प्लांट की गई जिसने मेरे पानी में दवाइयां और स्टेरॉयड मिलाए, जिसकी वजह से मुझे गंभीर हेल्थ इश्यू हुए। इसके बाद जब मैं मई में उज्जैन भाग गई तो मेरी गाड़ी के ब्रेक के साथ दो बार छेड़छाड़ हुई और एक्सीडेंट हुआ। मैं मरते मरते बची और 40 दिनों बाद मुंबई लौटी ताकि अपनी नॉर्मल जिंदगी और काम शुरू कर सकूं। अब मेरी बिल्डिंग में मेरे फ्लैट के बाहर अजीबोगरीब चीज रखी गई है।" 

तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में भारत में मीटू की शुरुआत की थी और नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया  था। अभिनेत्री के बताया था कि साल 2009 में फिल्म 'हॉर्न ओेके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके काफी करीब आने की कोशिश की थी। नाना पाटेकर पर लगे इस आरोप ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसमें भीड़ तनुश्री की गाड़ी पर हमला करती नजर आई थी। तनुश्री ने कहा था कि तब भी उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन प्रभावशाली होने के कारण नाना पाटेकर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तनुश्री आखिरी बार फिल्म अपार्टमेंट में दिखाई दी थी। 

टॅग्स :तनुश्री दत्ता# मी टूनाना पाटेकरबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम