लाइव न्यूज़ :

तनुश्री दत्ता ने सच्चाई सामने लाने के लिए रख दी ऐसी मांग, नाना पाटेकर हो सकते हैं असहज!

By भाषा | Updated: October 14, 2018 11:27 IST

Tanushree Dutta allegations against Nana Patekar: तनुश्री दत्ता ने पाटेकर का नार्को, लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबरः अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने शनिवार को मांग की कि अभिनेता नाना पाटेकर और तीन अन्य का नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराए जाए। अभिनेत्री ने इन चारों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। दत्ता ने अपने वकील नितिन सातपुते के जरिए ओशिवारा पुलिस थाने में इस संबंध में एक अर्जी दी। 

दत्ता ने आरोप लगाया कि 67 वर्षीय अभिनेता ने उनके साथ उस समय दुर्व्यवहार किया था जब वे दस साल पहले ‘‘हॉर्न ओके प्लीज’’ फिल्म के लिए विशेष गीत की शूटिंग कर रहे थे। उनकी शिकायत के आधार पर ओशिवारा पुलिस ने पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया है।

सातपुते ने शनिवार को कहा कि उनकी मुवक्किल ने पाटेकर, आचार्य, सिद्दीकी, सारंग और उनके ‘‘फर्जी गवाहों’’ की गिरफ्तारी की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि दत्ता की अर्जी में कहा गया है कि आरोपी ‘‘अत्यधिक प्रभावशाली तथा हाई प्रोफाइल’’ लोग हैं जिनके ‘‘अच्छे राजनीतिक संपर्क’’ हैं और इसलिए इसकी संभावना है कि वे गवाहों पर ‘‘दबाव डाल सकते हैं, उन्हें डरा-धमका तथा प्रभावित कर सकते हैं।’’ 

वकील ने दावा किया कि 26 मार्च 2008 को हुई इस कथित घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं लेकिन वे आरोपियों के डर के चलते अपने बयान दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।  सातपुते ने दावा किया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही ये गवाह अपने बयान दर्ज कराने के लिए आगे आएंगे।

वकील ने कहा कि दत्ता का मानना है कि आरोपी उनके खिलाफ ‘‘नकारात्मक बयान’’ दर्ज कराने के लिए ‘‘नकली गवाह’’ पेश कर सकते हैं या गवाहों पर दबाव डाल सकते हैं। आरोपियों ने मीडिया में इन आरोपों से इनकार कर दिया है।

उन्होंने बताया कि दत्ता ने न्याय पाने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश महिला आयोग के साथ-साथ कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न कानून 2013 के तहत उप जिलाधीश के पास भी गुहार लगाई है। पाटेकर ने यहां शनिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘दस साल पहले बोल चुका हूं, अब जो झूठ है वो झूठ है।’’

टॅग्स :# मी टूतनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी