लाइव न्यूज़ :

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, 24 घंटे के अंदर ही लाखों यूजर्स ने किया फॉलो

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 3, 2023 14:46 IST

विजय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के बाद से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं। हालाँकि, अभिनेता ने अभी तक खुद किसी को फॉलो नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है।उन्होंने रविवार दोपहर इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट साझा किया, जिसमें यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।रश्मिका मंदाना और कीर्ति सुरेश उन एक्टर्स की लिस्ट में हैं जिन्होंने थलापति विजय को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है।

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। उन्होंने रविवार दोपहर इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट साझा किया, जिसमें यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। विजय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के बाद से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं। हालाँकि, अभिनेता ने अभी तक खुद किसी को फॉलो नहीं किया है।

यही नहीं, पिछले 24 घंटे के अन्दर ही उनके अकाउंट को 4.5 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना और कीर्ति सुरेश उन एक्टर्स की लिस्ट में हैं जिन्होंने थलापति विजय को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है। वहीं, उनके अन्य सोशल मीडिया खातों की बात करें तो विजय के फेसबुक पर 7।8 मिलियन और ट्विटर पर 4।4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

फिलहाल, थलापति विजय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'लियो' में नजर आने वाले हैं, जो 2021 की ब्लॉकबस्टर 'मास्टर' के बाद विजय और कनगराज के बीच एक पुनर्मिलन का प्रतीक है। फिल्म में तृषा कृष्णन भी हैं और वह पहले विजय के साथ 'घिल्ली', 'कुरुवी', 'थिरुपाची' और 'आथी' जैसी तमिल हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

टॅग्स :साउथ सिनेमाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'