लाइव न्यूज़ :

200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके प्रख्यात कॉमिक तमिल अभिनेता मयिलसामी का निधन, आया था हार्ट अटैक

By अनिल शर्मा | Updated: February 19, 2023 12:33 IST

मायिलसामी ने कई तमिल फिल्मों में हास्य और चरित्र भूमिकाओं में अभिनय किया है। वह एक प्रशंसित मंच कलाकार, स्टैंड-अप कॉमेडियन, टीवी होस्ट और थिएटर कलाकार भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण भारतीय कलाकार संघ (एसआईएए) ने इसकी एक ट्वीट में जानकारी दी।अभिनेता ने 'धूल' और 'कंचना' जैसी कई फिल्मों में काम किया था।अभिनेता के निधन पर उनके कई साथी कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

चेन्नईः तमिल सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता मयिलसामी का रविवार तड़के निधन हो गया। दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (एसआईएए) ने इसकी एक ट्वीट में जानकारी दी। एसआईएए ने ट्वीट में लिखा कि  57 वर्षीय हास्य कलाकार मयिलसामी को रविवार तड़के दिल का दौरा पड़ा। वहीं फिल्म व्यापार विश्लेषक रमेश बाला ने कहा कि मायिलसामी को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया।

मयिलसामी ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में हास्य और चरित्र भूमिकाओं में अभिनय किया है। वह एक प्रशंसित मंच कलाकार, स्टैंड-अप कॉमेडियन, टीवी होस्ट और थिएटर कलाकार भी थे।

मयिलसामी ने करियर की शुरुआत मशहूर कॉमेडी टीवी शो के मेजबान और जज के रूप में की। अभिनेता की पहली फिल्म  ध्वनि कानवुगल थी जो साल 1984 में रिलीज हुई थी। तमिल फिल्म उद्योग में अनुभवी फिल्म निर्माता-अभिनेता के भाग्यराज ने उन्हें मौका दिया था। इसके बाद कई छोटे-मोटे रोल किए। उन्होंने पहली बार कमल हासन के साथ अपूर्व सगोधरगल (1989) में और रजनीकांत के साथ पन्नक्करन (1990) में अभिनय किया।

मयिलसामी 2000 के बाद तमिल दर्शकों के बीच एक घरेलू नाम बन गए थे। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में धूल, वसीगरा, घिल्ली, गिरी, उथमपुथिरन, वीरम और कंचना शामिल हैं। उन्होंने कंगालाल कैधु सेई (2004) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार जीता।

एक फिल्म अभिनेता होने के अलावा, मयिलसामी एक प्रशंसित थिएटर कलाकार, मंच कलाकार, टीवी होस्ट और स्टैंड-अप कॉमेडियन भी थे। उन्होंने टेलीविजन में भी काम किया था। मयिलसामी ने सन टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कॉमेडी शो असाथापोवथु यारू के होस्ट और जज बने। उन्होंने सन टीवी सोप ओपेरा, मर्मदेशम में भी अभिनय किया था।

साल 2022 में मायिलसामी को कई फिल्मों में देखा गया, जिनमें नेन्जुक्कु निधि, वीतला विशेषम, द लेजेंड और उड़नपाल शामिल हैं। उनके आकस्मिक निधन से तमिल फिल्म उद्योग के कई अभिनेताओं को झटका लगा है। अभिनेता के निधन पर उनके कई साथी कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

टॅग्स :साउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?