लाइव न्यूज़ :

दुखद: कैंसर ने छीन ली रजनीकांत के साथ काम कर चुके इस एक्टर की जिंदगी, रोते हुए सोशल मीडिया पर मांगी थी लोगों से मदद

By अमित कुमार | Updated: November 24, 2020 10:08 IST

निधन से पहले एक्टर थवासी ने एक वीडियो के जरिए लोगों से मदद मांगी थी। जिसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उनकी मदद के लिए आगे आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमेडियन थवासी सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके थे।मदुरै के एक निजी अस्पताल में कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई। डॉ पी सरवनन ने अभिनेता के परिवार के प्रति ट्विटर पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे बड़े कलाकारों का निधन साल 2020 में कैंसर की वजह से हुआ है। कैंसर की वजह से हर साल न जाने कितने लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठते हैं। तमिल अभिनेता और कॉमेडियन थवासी का सोमवार की रात को निधन को गया। मदुरै के एक निजी अस्पताल में कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई। 

सरवनन मल्टिस्पैशियलिटी अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी सरवनन ने इस दुखद खबर को साझा किया। उन्होंने बताया कि थवासी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थीं जिसके बाद सोमवार रात आठ बजे उनका निधन हो गया। डॉक्टर ने उन्हे आईसीयू में शिफ्ट किया, लेकिन हम उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सकें। 

बीमारी और लाचारी में कर रहे थे जीवन व्यतीत 

कॉमेडियन थवासी सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके थे। बीमारी और लाचारी में जीवन व्यतीत करने वाले थवासी ने कुछ दिन पहले ही इलाज के लिए लोगों से सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगी थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को इस बारे में पता चला और उन्होंने उनकी इस हालत पर दुख प्रकट किया था। 

सांस लेने में कठिनाई के कारण हुई मौत

डॉ पी सरवनन ने अभिनेता के परिवार के प्रति ट्विटर पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा- 'चरित्र कलाकार थवासी को भोजन नली में कैंसर के चलते 11 नवंबर को हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हम अलग कमरे में उनका इलाज कर रहे थे। आज उन्हें सांस लेने में कठिनाई का सामना करने के बाद अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया था। आज रात करीब आठ बजे उनका निधन हो गया। मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।' 

टॅग्स :कैंसरबॉलीवुड गॉसिपसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!