लाइव न्यूज़ :

‘दे दे प्यार दे’ की कहानी पर बोलीं तब्बू, कहा- पुरुष के लिए दो महिलाओं की लड़ाई से जुड़ी नहीं है ये स्टोरी

By भाषा | Updated: May 13, 2019 19:17 IST

Open in App

अदाकारा तब्बू का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ रिश्तों के तमाम पहलुओं को बयां करती है और यह दो महिलाओं की किसी पुरुष के लिए लड़ाई की कहानी नहीं है। निर्देशक अकिव अली की फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं ।

फिल्म में अजय 50 वर्षीय एक एकल पिता का किरदार निभा रहे हैं जिन्हें 26 वर्षीय एक लड़की (रकुल) से प्यार हो जाता है। तब्बू, अजय की पूर्व पत्नी का किरदार निभाती दिखेंगी। तब्बू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ जब मैंने कहानी सुनी थी, मुझे लगा कि इसे करने में काफी मजा आएगा।

निश्चित तौर पर यह दो महिलाओं की पुरुष के लिए लड़ाई की कहानी नहीं है। यह मजाक उड़ाने या दिल्लगी (करने वाले किसी व्यक्ति) करने की कहानी नहीं है। इसमें गंभीरता और परिपक्वता है जो कि फिल्म की सबसे बड़ी सुंदरता है।’’ फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ इस शुक्रवार 17 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :तब्बूअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?