लाइव न्यूज़ :

'प्यार का हवस' और 'प्यार का आतंक' जैसी किताब पढ़ते दिखीं तापसी, कहा- ये इश्क भी बड़ा नापाक है...

By अनिल शर्मा | Updated: June 9, 2021 11:56 IST

इन किताबों को पढ़ते हुए तापसी ने इनके मजेदार लाइन भी कोट किए हैं। मसलन हवस का आंतक पढ़ते हुए तस्वीर के साथ तापसी ने लिखा है-' मैं अब उनकी लेखन शैली से परिचित हो रही हूं…ये इश्क भी बड़ा नापाक है...

Open in App
ठळक मुद्देतापसी दिनेश पंडित की किताब पढ़ते दिख रही हैंकिताबों के मजेदार लाइन भी शेयर किए हैंतापसी फिल्म 'हसीन दिलरूबा' में दिखाई देंगी

 बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों किताबों में समय बीता रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में तापसी दिनेश पंडित लिखित तीन अलग-अलग किताबों के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में तापसी 'हवस का आतंक' पढ़ते दिख रही हैं तो दूसरे में 'डकैती 60 लाख की' वहीं तीसरी तस्वीर में ' प्यार का आतंक'  पढ़ते हुए देखा जा सकता है।

इन किताबों को पढ़ते हुए तापसी ने इनके मजेदार लाइन भी कोट किए हैं। मसलन हवस का आंतक पढ़ते हुए तस्वीर के साथ तापसी ने लिखा है-' मैं अब उनकी लेखन शैली से परिचित हो रही हूं…ये इश्क भी बड़ा नापाक है , आज साथ तो कल खिलाफ है- दिनेश पंडित...मुझे लगता है कि मैं अब उनकी लाइन को बार-बार दोहराउंगी! ''

किताबों के मजेदार लाइन शेयर किए'डकैती 60 लाख की' किताब वाली तस्वीर के साथ तापसी ने लिखा- ''एक और पागल था! ...चोरी तो चंद रुपयों की होती है, दिल की तो डकैती की जाती है ''। तो वहीं 'प्यार का आतंक' किताब के साथ उन्होंने लिखा- '' यह सबसे तेज निकला,  मैंने एक किताब पूरी कर ली है। अगर प्यार करने के लिये इजाजत लेनी पड़ती तो कितने मजनुओं की मोहब्बत छिन जाती। इजाजत सरकारी दफ्तर में मांगें जाते हैं, आशिकों के दिल नहीं। ''

'हसीन दिलरुबा' में दिखेंगी तापसी 

तापसी  इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। इस फिल्म का टीजर हाल ही में आउट किया गया। फिल्म में तापसी का लव ट्रायंगल दिखाया गया है। टीजर में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी को एक विवाहित जोड़े के रूप में दिखाया गया है। वहीं, तापसी पन्नू का हर्षवर्धन राणे के साथ भी रिश्ता जुड़ता है। यह फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर है। विनील मैथ्‍यू के डायरेक्‍शन में बनी 'हसीन दिलरुबा' 2 जुलाई 2021 को रिलीज की जाएगी।

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!