लाइव न्यूज़ :

निर्भया मामला: चारों दोषियों को मिली फांसी की सजा तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- अब-माता पिता सालों बाद आज चैन की नींद सो सकेंगे...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 20, 2020 09:57 IST

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने निर्भया मामले (Nirbhaya Case) में चारों दोषियों को मिली फांसी की सजा पर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया मामले (Nirbhaya Case) के चारों दोषियों मुकेश सिंह, अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और पवन गुप्ता को शुक्रवार तड़के फांसी पर लटकाया गया हाल ही में इस मुद्दे पर तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

निर्भया सामुहिक बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह को आज शुक्रवार की सुबह तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। 20 मार्च 2020 की तारीख इतिहास में दर्ज हो गई। 8 साल बाद निर्भया को इंसाफ मिला है। न‍िर्भया गैंगरेप के चारों आरोपियों को शुक्रवार सुबह फांसी पर लटका द‍िया गया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स के इस पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह चारों को सजा दी गई है। दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद लंबे समय से इंसाफ के लिए दर दर भटक रहीं निर्भया की मां ने कहा कि आज का दिन हमारी महिलाओं और बच्चियों को के नाम है।

तापसी पन्नू ने इस फैसले को स्वागत किया है और खुश होकर ट्वीट किया है। तापसी ने ट्वीट करके लिखा है कि यह हो गया, आखिरकार। आशा करती हूं कि अब-माता पिता सालों बाद आज चैन की नींद सो सकेंगे। यह उनके लिए काफी लंबी जंग थी, आशा देवी।

तापसी पन्नू के इस ट्वीट पर लोग जमकर ट्वीट कर रहे हैं। लोग तापसी के ट्वीट की जमकर सराहना कर रहे हैं। साथ ही निर्भया को इंसाफ मिलने पर काफी खुश भी हैं।

16 दिसंबर 2012

16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में चलती बस में पैरामेडिकल की छात्रा निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस दौरान दोषियों ने इतनी दरिंदगी की थी कि निर्भया की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक से चारों दोषियों मुकेश, विनय, पवन और अक्षय को फांसी की सजा सुनाई गई। चारों दोषियों के सभी कानूनी विकल्प समाप्त हो चुके थे और राष्ट्रपति भी उनकी दया याचिका खारिज कर दी थी। निचली अदालत ने चारों दोषियों को एक साथ फांसी देने के लिए 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे का वक्त तय कर रखा था।

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपतापसी पन्नूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम