लाइव न्यूज़ :

बाक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू ने बिखेरा जादू, सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस बनने पर कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: June 7, 2020 17:16 IST

लॉकडाउन की वजह से अभी तापसी पन्नू घर में ही अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। आने वाले समय में वह इंडियन क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी की इस उपलब्धि के लिए फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं फिल्म 'थप्पड़' में तापसी के साथ काम कर चुकीं दिया मिर्जा ने भी उन्हें सराहा है।

तापसी पन्नू बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। तापसी ने अपने अब तक के करियर में तरह तरह की फिल्मों में काम किया है। वहीं तापसी हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर भी खुलकर राय रखती नजर आती हैं। तापसी पन्नू ने अब अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पिछले एक साल की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस की लिस्ट में वह टॉप पर हैं। 

पिछले एक सालों में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की पांच फ़िल्में रिलीज़ हुईं। इन सभी फिल्मों मे बाक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। यही वजह रही कि तापसी पिछले 12 महीने की सबसे सफल एक्ट्रेस बन गईं। रिपोर्ट्स मानें तो तापसी की फिल्मों ने सामूहिक रूप से 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। इस खबर से तापसी खुद अंजान थी। 

जब इस बात की जानकारी तापसी को लगी तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया। तापसी ने एक ट्वीट में लिखा है, "ओह नाइस। अहसास ही नहीं हुआ कि ऐसा हो गया। मुझे लगता है कि क्वारैंटाइन में इस मोमेंट को रोककर पीछे देखना चाहिए और अब तक की जर्नी का जश्न मनाना चाहिए। शुक्रिया।" तापसी की इस उपलब्धि के लिए फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

वहीं फिल्म 'थप्पड़' में तापसी के साथ काम कर चुकीं दिया मिर्जा ने भी उन्हें सराहा है। ट्विटर पर तापसी को मेंशन करते हुए दीया मिर्जा ने लिखा, "आप बधाई की हकदार हैं लॉयनेस। आप पर और आपकी पसंद पर गर्व है।" फिलहाल तापसी आनंद एल राय की फ़िल्म हसीन दिलरूबा कर रही हैं। इसमें वह विक्रांत मेसी के साथ नज़र आएंगी।  

टॅग्स :तापसी पन्नूदीया मिर्ज़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच