लाइव न्यूज़ :

Haseen Dillruba Trailer: जबरदस्त सस्पेंस से भरी है तापसी की 'हसीन दिलरूबा' की कहानी, रिलीज हुआ धमाकेदार ट्रेलर

By अनिल शर्मा | Updated: June 11, 2021 13:41 IST

पुलिस मौत की जांच शुरू करती है और तापसी से पूछताछ करती है। पुलिस को इस हत्या में लव ट्रायंगल का मामला लगता है। इसी को लेकर तापसी से सवाल जवाब किया जाता है...

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में ऐसे-ऐसे डायलॉग हैं जिनसे इस संस्पेंस मर्डर थ्रिलर में जान आ जाती हैतापसी पन्नू और विक्रांत मैसी को एक विवाहित जोड़े के रूप में दिखाया गया है'हसीन दिलरुबा' 2 जुलाई 2021 को रिलीज की जाएगी

ट्रेलर की शुरुआत होती है तापसी पन्नू से जो विक्रांत मैसी से पूछती हैं कि आपने दिनेश पंडित की किताब पढ़ी है? क्या लिखते हैं, छोटे-छोटे शहरों में बड़े-बड़े कतल करा देते हैं। पता ही नहीं चलता। इसके बाद तापसी के घर में होता है ब्लास्ट जिसमें पति विक्रांत की मौत हो जाती है। इसके बाद मौत की जांच शुरू होती है।

पुलिस मौत की जांच शुरू करती है और तापसी से पूछताछ करती है। पुलिस को इस हत्या में लव ट्रायंगल का मामला लगता है। इसी को लेकर तापसी से सवाल जवाब किया जाता है। पूछा जाता है, नीला त्रिपाठी के साथ कैसे संबंध थे..शारीरिक। इसपर तापसी कहती हैं कि संबंध तो मानसिक होते हैं, शारीरिक तो संभोग होता है।

जबरदस्त हैं डायलॉगफिल्म में ऐसे-ऐसे डायलॉग हैं जिनसे इस संस्पेंस मर्डर थ्रिलर में जान आ जाती है। मसलन, हर कहानी के बहुत से पहलू होते हैं। फर्क बस इतना होता है कि उसे सुना कौन होता है। तापसी एक और हिस्से में कहती हैं कि पंडित जी लिखते हैं-अमर प्रेम वही है जिसपर खून के हल्के-हल्के छींटें हों। ताकि उसे बुरी नजर ना लगे।

बता दें,  तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी को एक विवाहित जोड़े के रूप में दिखाया गया है। वहीं, तापसी पन्नू का हर्षवर्धन राणे के साथ भी रिश्ता जुड़ता है। यह फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर है। विनील मैथ्‍यू के डायरेक्‍शन में बनी 'हसीन दिलरुबा' 2 जुलाई 2021 को रिलीज की जाएगी।

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!