लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बोलीं स्वरा भास्कर- उनके परिवार से हमें माफी मांगने की जरूरत

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 21, 2020 21:57 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कहा कि हमें सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मांगी माफ़ीजल्द रिलीज होने वाली है सुशांत की आखिरी फिल्म

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से फैंस के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री भी सदमे में है। दिवंगत अभिनेता के निधन को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। मगर सुशांत के आत्महत्या मामले को लेकर बहस अभी भी जारी है। इस बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने सुशांत को याद करते हुए ट्वीट किया है।

स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'खुद के साथ एक आत्मनिरीक्षण का क्षण था। मुझे लगता है कि हमे सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से उतनी बार माफ़ी मांगनी चाहिए जितनी बार उन्होंने उनका नाम हमारी बहसों में पढ़ा होगा। ये हमारे बारे में नहीं है। सुशांत की फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। हमे उनकी याद को सेलिब्रेट करना चाहिए, जिन्हें हमने खो दिया। हमे विनम्र रहना चाहिए।'

बता दें, हाल ही में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर लगातार कंगना रनौत के बयानों का जवाब दे रही थीं। दरअसल, कंगना ने दोनों को बी ग्रेड अभिनेत्रियां बताया था, जिसके बाद तीनों के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई थी। ऐसे में स्वरा भास्कर ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा था, '1955 में 'पाथेर पांचाली' के साथ कंगना जी ने समानांतर सिनेमा चलाया, 2013 में क्वीन फिल्म के साथ फेमिनिजम शुरू किया पर इस सब से पहले 1947 में उन्होंने भारत को आजादी दिलवाई थी। कहत एक अज्ञात चापलूस जरूरतमंद आउट्साइडर, चापलूसी का फल (आम) खाते और उंगलियां चाटते हुए।' 

यही नहीं, तापसी ने भी ट्विटर पर कंगना के दो पुराने वीडियो शेयर किए थे। पहली वीडियो में कंगना ये कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें पहला ब्रेक महेश भट्ट ने ही दिया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा, 'अरे! तो अब फाइनल क्या है? इनसाइडर होना मैटर करता है या नहीं। यार ये सब कुछ बहुत कन्फ्यूजिंग होता जा रहा है। इससे पहले कि मैं भूल जाऊं कि मेरा स्टैंड क्या है मैं साइन आउट कर रही हूं।'

वहीं, दूसरी वीडियो में कंगना कह रही हैं कि उनके पिता बिजनेसमैन, मां टीचर, दादा आईएएस ऑफिसर और परदादा स्वतंत्रता संगाम सेनानी रहे हैं। उन्होंने पीएमटी टेस्ट दिया तो उन्हें कोटा मिल गया था। ऐसे में जब वो फिल्म इंडस्ट्री में आईं तो यहां स्टार किड्स को कोटा मिल जाता है। इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। इस वीडियो शेयर करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा, 'ओह। सारा कसूर ये कोटा सिस्टम का है! चलो यह समझने में आसान था। हो गया सॉल्व। सिंपल। हमारे क्षेत्र या उनके क्षेत्र में अब सब सही है मतलब जिसकी भी है आप समझ जाओ यार।'

टॅग्स :स्वरा भाष्करसुशांत सिंह राजपूततापसी पन्नूकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया