लाइव न्यूज़ :

'स्वरा कंट्रोवर्शियल है' इस इमेज ने मेरा ज्यादा नुकसान किया, बोलीं स्वरा भास्कर- बॉयकॉट करनेवालों पर केस होना चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2022 12:09 IST

सपोर्टिंग पार्ट कर करके मैंने अपना अस्तित्व बनाया। मुझे निल बटे सन्नाटा, अनारकली ऑफ आरा, वीरे द वेडिंग जैसों में लीड रोल मिलने लगे। उसी जर्नी में एक खास किस्म की राजनीति आ गई। मैं मुखर हूं। उसी तरीके से बोलती हूं तो मीडिया में एक खास तरीके से दिखाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर ने कहा, मुझे किसी बड़े हीरो के साथ लॉन्च नहीं मिला। स्वरा ने ट्रोल से उलझने के सवाल पर कहा कि मैं ट्रोल से उलझती नहीं हूं और ना ही डरती हूं।

मुंबईः बॉलीवुड को लेकर चल रहे बॉयकॉट कल्चर पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि जिस तरह का ये बॉलीवुड पर आरोप लगा रहे हैं, ये बकवास है, ये झूठ है, बदनाम कर रहे हैं। स्वरा ने कहा कि इनपर केस होना चाहिए।

बीबीसी हिंदी से बातचीत में स्वरा ने कहा कि हमारा पूरा समाज आज ध्रुवीकरण की वजह से विभाजित है। जिस किस्म का जनता के बीच वार्तालाप है उससे साफ पता चल रहा है। ऐसा ध्रुवीकरण समाज में पहले कभी नहीं देखा। बॉलीवुड भी इसी समाज का हिस्सा है। स्वरा ने कहा, जो देश में हो रहा है, बॉलीवुड इससे अलग कैसे रह सकता है। इसी उद्योग में काम करते हैं और इसी समाज का हिस्सा हैं। 

स्वरा ने कहा कि बॉलीवुड हमेशा धर्मनिरपेक्ष रहा है। अब धर्म के नाम पर नफरत की राजनीति चल रही है। जो वर्चस्व में है उसी चीज को लेकर टारगेट किया जा रहा है। खुद के ट्रोल होने के सवाल पर स्वरा ने कहा,  मुझे इसलिए टारगेट किया जाता है कि मैं 8 साल से इस राजनीति के खिलाफ चीख चीखकर आवाज उठाती रहती हूं।

स्वरा ने कहा कि वह बाहरी हैं और उनकी एक जर्नी रही है। बकौल स्वरा- किसी बड़े हीरो के साथ लॉन्च नहीं मिला। सपोर्टिंग पार्ट कर करके मैंने अपना अस्तित्व बनाया। मुझे निल बटे सन्नाटा, अनारकली ऑफ आरा, वीरे द वेडिंग जैसों में लीड रोल मिलने लगे। उसी जर्नी में एक खास किस्म की राजनीति आ गई। मैं मुखर हूं। उसी तरीके से बोलती हूं तो मीडिया में एक खास तरीके से दिखाया जाता है। सोशल मीडिया पर जिस तरह के नफरती चिंटू फैले हुए हैं। जिनका झूठ का व्यापार है, वो भी इसमें आ गए।

मैं महसूस करती हूं कि स्वरा कंट्रोवर्शियल है, ये करके जो इमेज बन गई है इससे मेरे करियर को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसमें कोई संदेह ही नहीं है। स्वरा ने ट्रोल से उलझने के सवाल पर कहा कि मैं ट्रोल से उलझती नहीं हूं और ना ही डरती हूं। मैं चुप नहीं रह सकती। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।

टॅग्स :स्वरा भाष्करहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!