लाइव न्यूज़ :

जेएनयू छात्रों के स्पोर्ट में आई स्वरा भास्कर, दिल्ली पुलिस पर फूटा गुस्सा-कहा-शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 19, 2019 12:51 IST

स्वरा भास्कर अपनी बात वेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। स्वरा सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।जेएनयू के छात्र बढ़ी हुई हॉस्टल फीस के विरोध में हैं।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। जेएनयू के छात्र बढ़ी हुई हॉस्टल फीस के विरोध में हैं। हालांकि विरोध के बाद फीस बढ़ोत्तरी को आंशिक रूप से वापस लेने का फैसला लिया है। वहीं, सोमवार को नए नियमों के विरोध में छात्रो का आक्रोश देखने को मिला। छात्रो में मार्च निकाल कर पूरे दिन बवाल मचाया। ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी राय रखी है।

स्वरा भास्कर अपनी बात वेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। स्वरा सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती हैं। अब स्वरा जेएनयू पर बोली हैं। दरअसल एक्ट्रेस जेएनयू की पढ़ी हुई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने इस पूरे विवाद का स्पोर्ट किया है।

इंडिया टुडे से बात करते हुए स्वरा ने कहा है कि एक टैक्सपेयर होने के नाते मुझे कोई दिक्कत नहीं है कि मैं मेहनत से कमाया हुआ पैसा सब्सिडाइज्ड एजुकेशन के लिए दूं। फिर भी मुझे लगता है कि हमारा देश ऐसा देश है जहां गरीबी है। जहां आज भी अनेकों परिवार गरीबी रेखा के नीचे आते हैं।

ऐसे में पब्लिक फंडिंग से शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए अधिक से अधिक लोग अपने हिसाब से शिक्षा ले पाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए पब्लिक फंडिंग जरूर होना चाहिए। लोगों का संवैधानिक अधिकार है शिक्षा।

जेएनयू छात्रों को फ्री लोडर्स बताए जाने पर स्वरा ने कहा है कि ये बिल्कुल बेबुनियाद और वाहियाद बहस है। पीएचडी और एमफिल करने वाले को फ्री लोडर कहना गलत बात है। हमें ये बात समझी चाहिए कि पीएचडी करने में समय लगता है। ऐसे में जयशंकर सर और निर्मला जी ने जेएनयू से हायर स्टडी की है। मेरे ख्याल से वे नहीं मानेंगे कि वे फ्री लोडर्स हैं।

स्वरा ने कहा है कि जेएनयू के प्रोफेसर्स को घेरना हिंसा है। वहां के छात्र अपने प्रदर्शन के लिए हमेशा के लिए जिम्मेदार रहे हैं। मैंने भी कई प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस का लाठीचार्ज करना गलत था।

टॅग्स :स्वरा भाष्करजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?