लाइव न्यूज़ :

VIDEO: CAA-NRC को लेकर स्वरा भास्कर पर भड़कीं रुबिका लियाकत, कहा- बिना ज्ञान लोगों में अफवाह फैलाना बंद करें

By अमित कुमार | Updated: February 23, 2020 10:06 IST

इस विषय पर शनिवार को एबीपी न्यूज़ चैनल और हिंदुस्तान अखबार ने ‘हिंदुस्तान शिखर समागम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया। इन्हीं में से एक स्वरा भास्कर भी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देरुबिका लियाकत ने एनआरसी से जुड़ा सवाल पूछा तो उस पर स्वरा भास्कर कोई जवाब नहीं दे सकीं और सरकार से पूछने के लिए कह दिया। देशभर में इस समय सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। संसद से लेकर सड़क तक देश का हर नागरिक इन कानूनों को लेकर असंमंजस की स्थिति में दिखाई दे रहा है।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर हो रहे विवाद पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर लगातार अपनी बात रख रही हैं। देशभर में इस समय सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। संसद से लेकर सड़क तक देश का हर नागरिक इन कानूनों को लेकर असंमंजस की स्थिति में दिखाई दे रहा है। नागरिकता संशोधन कानून का देश के किसी भी धर्म, जाति, संप्रदाय के नागरिक से कोई लेना-देना नहीं है, इस बात की सफाई देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार दे चुके हैं। 

इसके बावजूद लोगों के मन में CAA-NRC को लेकर भय का माहौल कायम है। इस विषय पर शनिवार को एबीपी न्यूज़ चैनल और हिंदुस्तान अखबार ने ‘हिंदुस्तान शिखर समागम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया। इन्हीं में से एक स्वरा भास्कर भी थीं। कार्यक्रम संचालन करने वाली एंकर रुबिका लियाकत और स्वरा भास्कर के बीच इस मुद्दे को लेकर काफी तूतू-मैंमैं देखने को मिली। दोनों की यह हालत देखकर लोग भी काफी हैरान थे।

रुबिका लियाकत ने एनआरसी से जुड़ा सवाल पूछा तो उस पर स्वरा भास्कर कोई जवाब नहीं दे सकीं और सरकार से पूछने के लिए कह दिया। रुबिका लियाकत पूछा कि एनआरसी का ड्राफ्ट कहां है। आप लोगों के बीच बिना जानकारी के अफवाह फैलाने का काम कर रही हैं। बच्चा पैदा नहीं हुआ, उसका मुंडन क्यों करा रही हैं, अर्थात जब एनआरसी का कोई ड्राफ्ट ही नहीं तो उससे होने वाला खतरा कैसा।

स्वरा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि यह काम सरकार का है। आप सरकार से सवाल करिए, स्वरा रुबिका के सवालों से साफ तौर पर बचती नजर आईं। इस शो के बाद स्वरा भास्कर ट्विटर पर भी ट्रेंड होने लगी। फैंस मीम्स बनाकर लगातार स्वरा की आलोचना कर रहे हैं।

टॅग्स :स्वरा भाष्करकैब प्रोटेस्टबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!