लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का निधन, पैरालेसिस का हो गए थे शिकार

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2021 14:06 IST

स्वामी ओम का निधन हो गया है। स्वामी ओम टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस-10 के कंटेस्टेंट रहे थे। साथ ही कई और विवाद भी उनसे जड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी रिएलिटी शो बिग बॉस-10 का हिस्सा रहे थे स्वामी ओम, विवादों से रहा था नातास्वामी ओम ने दिल्ली-एनसीआर के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार में अंतिम सांस लीकोरोना संक्रमण के बाद कुछ दिन पहले हुए थे ठीक, फिर पैरालेसिस का आया था अटैक

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम (Swami Om) का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से वे बीमार चल रहे थे। करीब तीन महीने पहले उन्हें कोरोना संक्रमण भी हुआ था। हालांकि बाद में वे ठीक हो गए थे लेकिन काफी कमजोरी हो गई थी।

स्वामी ओम ने बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार स्वामी ओम को करीब 15 दिन पहले पैरालेसिस भी हुआ था। इसके बाद से उनकी हालत और गंभीर हो गई थी।

स्वामी ओम का विवादों से रहा था नाता

स्वामी ओम बिग बॉस-10 के कंटेस्टेंट रहे थे। वे इस रिएलिटी शो में दूसरे महिला कंटेस्टेंट के साथ बदजुबानी के कारण विवादों में आए थे। स्वामी ओम कई और मामलों में भी विवादों में रहे थे।

बिग बॉस के बाद स्वामी ओम का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की बिकनी में उनके साथ दिखाई दे रही थी। वहीं, स्वामी ओम तपस्या करते नजर आ रहे थे। इस पर भी खूब विवाद हुआ। साधु-संतों के समाज ने स्वामी ओम की तब खूब आलोचना की थी।

स्वयंभू बाबा स्वामी ओम को करीब 4 साल पहले उनके भाई के द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उनके भाई ने उन पर दुकान से साइकिलें और कुछ दस्तावेज चुराने का आरोप लगाया था। साल 2019 में स्वामी ओम ने लोकसभा चुनाव लड़ने की भी घोषणा की थी।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?