लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता सेन परिवार के साथ इंस्टाग्राम पर हुईं लाइव, फैंस को दी ये बड़ी खुशखबरी

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 18, 2021 08:59 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है । इस बात की जानकारी सुष्मिता ने अपने परिवार के साथ इंस्टाग्राम लाइव होकर दी ।

Open in App
ठळक मुद्देसुष्मिता सेन को सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया हैसुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर फोटोज और लाइव सेशन के जरिए ये खुशखबरी साझा कीएक्ट्रेस ने कहा, यह सम्मान देश की सभी महिलाओं के लिए है

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को शनिवार को सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए दिए गए उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी इस खुशी का जश्न  अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमान शॉल और दोनों बेटियां रेनी और अलिशा  के साथ मनाया। सुष्मिता सेन ने इस अवॉर्ड के लिए सभी का धन्यवाद किया। 

सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम  पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के इस पुरस्कार के लिए @championsofchangeaward को धन्यवाद । मैं यह पुरस्कार अपने देश की रीढ़ महिलाओं की ओर प्राप्त करती हूं । हमें सम्मान देने के लिए धन्यवाद .. इस तरह का छोटा कदम उठाना बहुत जरूरी है और फिर बदलाव जरूर आएंगे। '

सुष्मिता सेन ने परिवार के साथ लाइव होकर मनाया जश्न 

इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन ने अपने प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी साझा करने के लिए लाइव आई, जहां उनकी दोनों बेटियों और रोहमान ने फैंस को शर्मीले अंदाज में अभिवादन किया।

सुष्मिता ने वीडियो में कहा, 'मुझे यह पुरस्कार मिलना मेरे पिता के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि उन्होंने वायु सेना के अधिकारी के रूप में देश की सेवा की है। जब हमारा देश महिलाओं को सम्मानित करता है , तो वे सशक्त होती है । एक महिला के रूप में पैदा होना एक उपहार है लेकिन महिलाओं का काम करना एक विशेषाधिकार है। उसके लिए सम्मानित किया जाना मेरे लिए एक सुखद अनुभव है ।'

सुष्मिता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आपका प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है । उस प्यार को बनाए रखें .. आप सभी को प्यार'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता जल्द ही अपनी वेब सीरिज 'आर्या 2' में नजर आएंगी । यह उनकी वेब सीरिज आर्या का सीक्वल है। एक्ट्रेस ने अपने लाइव सेशन में एक फैन के आर्या 2 की रिलीज  के बारे में पूछे जाने पर बताया  कि 'आर्या 2' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं लेकिन लॉकडाउन की वजह से अभी इसका कुछ काम अटका हुआ है। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने आर्या से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था। 

टॅग्स :सुष्मिता सेनबॉलीवुड गॉसिपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!