लाइव न्यूज़ :

सालों बाद छलका सुष्मिता सेन का दर्द, कहा- सेट पर रोज शराब पीकर मेरे साथ होती थी बदसलूकी

By अमित कुमार | Updated: June 23, 2020 07:01 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भले ही बॉलीवुड में ज्यादा कामयाब न हो सकी हों, लेकिन उनकी गिनती टॉप की एक्ट्रेस में की जाती है। सुष्मिता सेन ने बताया कि आखिर किस तरह उन्हें फिल्म सेट पर परेशान किया जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में एक विलेन का रोल करने वाले मशहूर कलाकार ने उनकी जिंदगी हराम कर दी थी। इन दिनों वेब सीरीज आर्या के लिए सुष्मिता सेन की जमकर तारीफ हो रही है। 'आर्या' में एलेक्स का किरदार भी आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेगा।

यह प्रताड़ना के खिलाफ 'मी टू' अभियान से काफी सालों पहले की बात है, जब अपने दबंग व्यक्तित्व के लिए मशहूर सुष्मिता सेन को एक बड़े कलाकार ने प्रताडि़त किया था। बात कल्पना लाजमी की फिल्म चिंगारी की है। चिंगारी एक वेश्या और एक पुजारी के बीच विवाद की कहानी थी। फिल्म में एक विलेन का रोल करने वाले मशहूर कलाकार ने उनकी जिंदगी हराम कर दी थी। 

अंतरंग संबंधों वाले सीन्स तो मानो सुष्मिता के लिए नर्क की तरह थे। वह कलाकार रोज शराब पीकर सेट पर अता था। उसने सुष्मिता को बहुत परेशान करने लगा, लेकिन जब सुष्मिता ने अपनी अदाकारी का झटका दिखाया, तो कल्पना लाजमी के मुताबिक उस कलाकार को लकवा सा मार गया। उसके बाद सुष्मिता लंबे-लंबे शॉट्स बेहिचक देकर उस पर हावी सी हो गई और फिल्म में उन्हें बराबरी की टक्कर देने में कामयाब रही। 

आर्या में सुष्मिता सेन ने निभाया है दमदार रोल

इन दिनों वेब सीरीज आर्या के लिए सुष्मिता सेन की जमकर तारीफ हो रही है। वेब सीरीज में सुष्मिता सेन आर्या सरीन का रोल प्ले कर रही हैं, जिसका एक खुशहाल परिवार होता है, पति ( चंद्रचूर सिंह ) दवाइयों का कारोबार करते हैं, दोनों के तीन बच्चे होते हैं। अचानक कहानी में ट्विस्ट आ जाता है. आर्या के पति की गोली मार कर हत्या कर दी जाती है, ऐसे में बच्चों आदि की हर तरह की जिम्मेदारी आर्या पर आ जाती है।

 लंबे समय बाद सुष्मिता सेन की वापसी

दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए आर्या खुद को शेरनी की तरह तैयार करती है, वह दुश्मनों के साथ इस मुकाबले में जीतती है कि नहीं, इसके लिए बेवसीरीज को देखना होगा। लंबे समय बाद सुष्मिता सेन ने 'आर्या' से दमदार के साथ वापसी की है, सुष्मिता सेन का किरदार हर किसी का दिल जीतता दिखाई दे रहा है। सस्पेंस के साथ थ्रिलर और पारिवारिक ड्रामा का जो मसाला निर्देशन ने परोसा है वो बेहतरीन है। 'आर्या' में एलेक्स का किरदार भी आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेगा। 

टॅग्स :सुष्मिता सेनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!