लाइव न्यूज़ :

न शादी, न सगाई, ललित मोदी से रिश्ते पर बोलीं सुस्मिता- बहुत दे दी सफाई

By शिवेंद्र राय | Updated: July 15, 2022 18:13 IST

आर्थिक हेराफेरी के आरोपों में देश छोड़कर भागे पूर्व क्रिकेट प्रशासक ललित मोदी के साथ रिश्ते पर सुस्मिता सेन ने पहली बार कुछ कहा है। सुस्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि वो अविवाहित हैं और खुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुस्मिता सेन ने इंस्टा पोस्ट से दी सफाईललित मोदी को डेट कर रही हैं सुस्मिता सेन सोशल मीडिया पर खूब हो रही है दोनो की चर्चा

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेट प्रकाशक ललित मोदी के साथ रिश्ते की खबरों पर बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुस्मिता सेन ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। सुस्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों के साथ तस्वीर पोस्ट करके लिखा है कि वो खुश हैं और बहुत सफाई दे दी।

सुस्मिता सेन लिखा, "मैं खुश हूँ!!! अभी शादी नहीं हुई है, न कोई रिंग है, बिना शर्त प्यार से घिरी हूं! बहुत हो गयी सफाई। अब वापस जीवन और काम पर! तुम्हें (बेटियों को) मेरी खुशी में हमेशा साथ होने के लिए धन्यवाद। और जो साथ नहीं होते हैं , ये उनके काम की चीज नहीं है। #NOYB मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!

इससे पहले 14 जुलाई को ललित मोदी ने ट्वीटर पर ये एलान कर के सनसनी फैला दी कि वो सुस्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। ललित मोदी के ट्वीट से पहले तो ये अफवाह फैली की दोनो ने शादी कर ली है। लेकिन थोड़ी ही देर बाद खुद ललित मोदी ने दूसरा ट्वीट कर के स्थिति स्पष्ट की और बताया कि वो और सुस्मिता अभी सिर्फ डेटिंग कर रहे हैं। ललित मोदी ने उम्मीद जताई कि दोनो एक दिन शादी भी जरूर करेंगे।

कौन हैं ललित मोदी

ललित मोदी को भारत में आइपीएल जैसी लीग की शुरूआत करने के लिए जाना जाता है। हालांकि लीग शुरू करने के 2 साल बाद ही ललित मोदी पर आर्थिक हेराफेरी के आरोप लगे। आर्थिक हेराफेरी मामला सामने आने के बाद साल 2010 में ललित मोदी फरार हो गए और फिलहाल लंदन में रहते हैं।  ललित मोदी एक बड़े कॉरपोरेट घराने से आते हैं और अभी भी उनका लंबा-चौड़ा बिजनेस का साम्राज्य है।

ललित मोदी, मोदी एंटरप्राइजेज के प्रेसिडेंट हैं। इस कंपनी के फेमस ब्रांडों में रॉकफोर्ड व्हिस्की, मार्लबोरो सिगरेट और पान विलास पान मसाला जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। ललित मोदी की कुल संपत्ति 4555 करोड़ रूपये बताई जाती है।

टॅग्स :ललित मोदीसुष्मिता सेनIPLइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?