लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के पिता बोले- वरुण और विकास सिंह ही हैं हमारे वकील

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2020 19:07 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह का कहना है कि वरुण सिंह और सीनियर वकील विकास सिंह ही उनके पारिवारिक वकील हैं, जोकि उनके परिवार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत के परिवार की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशांत के शुभचिंतकों का आभार जताया था।कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपने के बिहार सरकार के निर्णय को बुधवार को बरकरार रखा है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को सही ठहराया। कोर्ट ने दिवंगत अभिनेता को कथित रूप से आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई को सौंपने के बिहार सरकार के निर्णय को बुधवार को बरकरार रखा है। 

इस बीच सुशांत सिंह के पिता कृष्ण किशोर सिंह का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'मेरी बेटियां और मैं ही सुशांत का परिवार हैं। वरुण सिंह और सीनियर वकील विकास सिंह ही हमारे पारिवारिक वकील हैं, जोकि हमारे परिवार का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में कोई अन्य व्यक्ति परिवार का सदस्य होने का दावा करता है तो उसे हमारी सहमति नहीं है।' बता दें, कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत के परिवार की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशांत के शुभचिंतकों का आभार जताया था।

मालूम हो, सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिये बाध्य करने सहित कई गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद रिया ने पटना में दर्ज मामला मंबई ट्रांसफर करने का अनुरोध करते हुए अपनी याचिका में कहा था कि मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में काफी जांच कर चुकी है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!