लाइव न्यूज़ :

PM मोदी से मिलना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, जानिए क्या था कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 25, 2020 08:29 IST

कंपनी में नंदिनी शर्मा हेड ऑफ कम्यूनिकेशंश के पद पर विराजमान थीं। उन्होंने कंपनी को लेकर सुशांत की आकांक्षों के बारे में बताया है। नंदनी ने कहा है कि सुशांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते थे और....

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह के केस की जांच पर सीबीआई कर रही हैसीबीआई अब तक कई अहम लोगों से पूछताछ कर चुकी है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन एक्टर के चाहने वाले इस गम से अभी तक उभर नहीं पाए हैं। हर किसी को सुशांत के निधन से झटका लगा है। अब सुशांत के निधन की जांच सीबीआई करेगी और CBI ने अपना काम शुरू भी कर दिया है।हर रोज सुशांत केस पर होते खुलासों के बीच अब अब नया खुलासा किया है।

सुशांत ने साल 2018 में इनसाइड वेन्च्योर्स प्राइवेट लिमिटेड (Innsaei Ventures Pvt Ltd) कंपनी बनाई थी। लेकिन साल 2019 में यह कंपनी बंद हो गई। सुशांत के निधन के बाद उनकी ये कंपनी भी चर्चा में है। कंपनी की पूर्व कर्मचारी ने सुशांत के बारे में कई खुलासे किए हैं। 

दरअसल कंपनी में नंदिनी शर्मा हेड ऑफ कम्यूनिकेशंश के पद पर विराजमान थीं। उन्होंने कंपनी को लेकर सुशांत की आकांक्षों के बारे में बताया है। नंदनी ने कहा है कि सुशांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते थे और देश को किस तरह आगे बढ़ाया जाए, वो अपनी योजनाओं पर काम करना चाहते थे।

सुशांत चाहते थे कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए फिल्में बनाएं। एक्टर भारतीय बाइचुंग भूटिया और स्वामी विवेकानंद की बायोपिक की फिल्में पेश करना चाहते थे। इतना ही नहीं उनके सपनों में शिक्षा को लेकर एक एप था और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना चाहते थे।

नंदिनी का कहना है कि साफ है कि सुशांत सिंह राजपूत प्रतिभाशाली दिमाग के थे। वह केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि शानदान डांसर थे। वो समाज के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे। कितने अभिनेता हैं जो ऐसा करना चाहते हैं या जो वाकई ऐसा सोचते हैं।'

नंदिनी के अनुसार अगर सुशांत एक्टर नहीं होते तो फिर वैज्ञानिक होते। सीबीआई फिलहाल केस की जांच कर रही है। इस केस में अब तक कई अहम लोगों से पूछताछ हो चुकी है। लेकिन अभी तक रिया चक्रवर्ती से इस मामले में पूछताछ नहीं की गई है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?