लाइव न्यूज़ :

जब भूखी बच्ची को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने हाथ से खिलाया था खाना, वीडियो देख भावुक हो रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: June 17, 2020 20:38 IST

सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह जाना हर किसी के मन में हजारों सवाल छोड़कर चला गया है। बेहद कम समय में ही अपने दमदार अभिनय से सुशांत ने एक खास मुकाम हासिल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म सोनचिड़िया के सेट से उनका एक पुराना वीडियो लोगों के बीच चर्चाओं में है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से अच्छे रिव्यू मिले थे, लेकिन बाक्स ऑफिस पर सोनचिड़िया को कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी।साल 2019 में रिलीज इस फिल्म में सुशांत के साथ मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर, रणवीर शौरी जैसे सितारे नजर आए थे।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सुशांत के इस कदर दुनिया को अलविदा कहने पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी हैरान हैं। सुशांत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बीच फिल्म सोनचिड़िया के सेट से उनका एक पुराना वीडियो लोगों के बीच चर्चाओं में है। 

दरअसल, इस वीडियो में सुशांत डाकू के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वह चाइल्ड एक्टर को बड़े ही प्यार से खाना खिला रहे हैं। सुशांत का यह स्नेहभाव देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में राहत फतेह अली खान का गाना सानु एक पल चैन न आवे सुनाई दे रहा है। जिस बच्ची को सुशांत खाना खिला रहे हैं उसने भी फिल्म सोनचिड़िया में काम किया था। 

बाक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी थी सोनचिड़िया

फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने लखना का रोल प्ले किया था। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से अच्छे रिव्यू मिले थे, लेकिन बाक्स ऑफिस पर सोनचिड़िया को कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी। साल 2019 में रिलीज इस फिल्म में सुशांत के साथ मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर, रणवीर शौरी जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की लोगों ने तारीफ भी की थी।

शेखर कपूर ने बताया दर्द में थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके निर्देशक शेखर कपूर ने कहा कि पिछले छह महीने से राजपूत जिस दर्द में थे उसके बारे में उन्हें पता था। कपूर ने ट्वीट किया, “मैं उन लोगों की कहानियां जानता हूं जो आपको इस हद तक निराश कर देते हैं कि आपको रोने के लिए कंधे की जरूरत पड़ती है। काश मैं छह महीने उनके साथ रहता। काश आप मुझसे संपर्क करते। आपके साथ जो हुआ वह उनका कर्म था आपका नहीं।” 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच