लाइव न्यूज़ :

अगर थिएटर में रिलीज होती तो 2 हजार करोड़ की ओपनिंग करती 'दिल बेचारा', 24 घंटे में 9 करोड़ 50 लाख लोगों ने देखी फिल्म

By अमित कुमार | Updated: July 29, 2020 09:01 IST

हॉटस्टार ने एक बयान जारी कर बताया था कि इस फिल्म को हॉटस्टार पर सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देयह फिल्म रिलीज होने के बाद 9 करोड़ 50 लाख लोगों ने केवल 24 घंटे के अंदर देखी है।ओरमैक्स मीडिया का कहना है कि सुशांत की फिल्म को वेब सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से भी ज्यादा देखा गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस की बेताबी काफी बढ़ गई थी। फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। फिल्म को सुशांत की मौत के करीब 40 दिन बाद 24 जुलाई को हॉटस्टार प्लज डिजनी पर रिलीज किया गया था। 

फिल्म को लेकर सर्वे करने वाले एक इंडिपेंडेंट ट्रैंकिंग फर्म का कहना है कि यह फिल्म रिलीज होने के बाद 9 करोड़ 50 लाख लोगों ने केवल 24 घंटे के अंदर देखी है। ऐसे में अगर यह फिल्म थिएटर में रिलीज होती तो यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग होती। सुशांत की इस फिल्म को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपनी बात रख रहे हैं। 

'गेम ऑफ थ्रोन्स' से आगे निकली दिल बेचारा!

मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो ओरमैक्स मीडिया का कहना है कि सुशांत की फिल्म को वेब सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से भी ज्यादा देखा गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कितनी बड़ी ब्लाकबस्टर साबित हो सकती थी। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की फैन फॉलोइंग पहले से काफी अधिक संख्या में मौजूद है, इसके बावजूद दिल बेचारा उससे आगे निकलने में सफल रही। 

2 हजार करोड़ रुपये हो सकती थी ओपनिंग कलेक्शन

दिल बेचारा सिनेमाघरों में रिलीज होती तो अगर औसतन 100 रुपये की भी टिकट मानी जाए तो इसका बिजनस की ओपनिंग डे पर 950 करोड़ रुपये का होता। रिपोर्ट में बताया गया है कि पीवीआर सिनेमा का एवरेज टिकट रेट 207 रुपये है। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर 'दिल बेचारा' का ओपनिंग डे 2 हजार करोड़ रुपये के आसपास का होता।

टॅग्स :दिल बेचारासुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल