लाइव न्यूज़ :

CBI के पास पहुंचा सुशांत सिंह राजपूत का केस, तो बहन ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 5, 2020 15:18 IST

आपको बता दें कि बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच करने के बिहार सरकार के अनुरोध को मान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच को लेकर सहमति जता दी हैसुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका में रिया चक्रवर्ती ने केस से जुड़े सभी मामलों को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की थी

केंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच को लेकर सहमति जता दी है। इस बारे में जानकारी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को दी। सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश मान ली है।  सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के का सच सामने आना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका में रिया चक्रवर्ती ने केस से जुड़े सभी मामलों को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की थी।इससे पहले बिहार सरकार ने मंगलवार को सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। हालांकि, रिया चक्रवर्ती के वकील ने तब इसे चुनौती देते हुए कहा था कि बिहार को इस तरह की सिफारिश करने का अधिकार नहीं है।

लेकिन अब साफ है कि सुशांत मामले की जांच सीबीआई करेगी। ऐसे मेंकेंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।  श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई की मौत के बाद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह लंबे समय से सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रही थीं।

कीर्ति ने पीएम मोदी से भी न्याय की गुहार लगाई थी।  ऐसे में भाई की मौत की जांच सीबीआई तक पहुंचने में उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'ये सीबीआई है!!! #JusticeForSushant #CBIEnquiryForSSR #CBIenquiry'

कीर्ति ने इसके साथ ही एक फोटो भी शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा नजर आ रहा है कि सुशांत सिंह केस-केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश स्वीकार की। इस फोटो में साफ लिखा है कि लोगों को कीर्ति का ये पोस्ट पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि पटना में सुशांत सिंह के पिता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कई गंभीर आरोप रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर लगाए गए हैं। एफआईआर में रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है। अभिनेता की मौत के मामले की जांच के अधिकार क्षेत्र को लेकर बिहार और महाराष्ट्र की पुलिस के बीच जोर आजमाइश जारी है।

सुशांत का शव मुंबई स्थित उनके आवास में 14 जून को फंदे से लटका हुआ मिला था। इसके बाद से ही इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। वैसे बता दें कि रिया ने एक बार गृह मंत्री अमित शाह को कथित तौर पर ट्वीट कर इस विषय की सीबीआई जांच की मांग की थी। हालांकि, मंगलवार को उन्होंने अपने वकील सतीश मणेशिंदे के मार्फत इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि यह फैसला कानून के अनुरूप नहीं है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार