लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में विसरा जांच रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, आत्महत्या से जुड़ी ये बात आई सामने

By अमित कुमार | Updated: July 28, 2020 08:26 IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर रोज कुछ न कुछ नए खुलासे किए जा रहे हैं। अब विसरा जांच रिपोर्ट में नए बात का खुलासा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में इस ओर इशारा किया गया है कि मौत के मामले में किसी भी तरह की साजिश नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को अभिनेता की विसरा जांच रिपोर्ट मिली है, जो 'निगेटिव' है।

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की विसरा जांच रिपोर्ट में पिछले महीने उनकी मौत के संबंध में किसी भी साजिश से इनकार की बात कही गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को अभिनेता की विसरा जांच रिपोर्ट मिली है, जो 'निगेटिव' है। 

रिपोर्ट में इस ओर इशारा किया गया है कि मौत के मामले में किसी भी तरह की साजिश नहीं है। इससे पूर्व, राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि 34 वर्षीय अभिनेता को उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ पाया गया और उनकी मौत दम घुटने के कारण हुई। अधिकारी ने बताया कि यह जांच रिपोर्ट कलिना स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब (एसएसएल) ने जांच टीम को रविवार को सौंपी। 

रिपोर्ट से आत्महत्या का मामला सामने आया

उन्होंने बताया कि साइबर रिपोर्ट और फॉरेंसिक प्रयोगशाला के भौतिकी विभाग की जांच अभी आनी बाकी है। फोन से जमा किए जा रहे सबूत एक अधिकारी ने बताया, ''यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हम अब उनके फोन से सबूत जमा कर रहे हैं। साइबर विभाग इस पर काम कर रहा है कि उनके फोन से कोई संदेश या वीडियो डिलीट तो नहीं किया गया।'

महेश भट्ट का बयान दर्ज किया गया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्मकार महेश भट्ट का बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया । भट्ट अपनी कानूनी टीम के साथ दोपहर में सांताक्रूज थाना पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि भट्ट ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया और दोपहर ढाई बजे के करीब वहां से निकल गए । उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त (जोन नौ) अभिषेक त्रिमुखे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी थाना में मौजूद थे ।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल