लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Rajput case: ईडी ने गोवा के कारोबारी गौरव आर्या को तलब किया, एनसीबी ने जानकारी जुटाई, रिया पर नकेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2020 18:28 IST

ईडी को पता चला था कि सुशांत सिंह राजपूत और उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने कथित तौर पर 2017 में आर्या के मोबाइल फोन पर कुछ संदेश भेजे थे और उनमें कुछ प्रतिबंधित मादक पदार्थों के बारे में बातचीत का संकेत मिल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देगौरव आर्या को 31 अगस्त को मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी के दफ्तर में उसके समक्ष बयान देने को कहा गया है।कुछ प्रतिबंधित मादक पदार्थों के बारे में बातचीत का संकेत मिल रहा था। इसके बाद आर्या को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।मादक पदार्थों का धंधा नहीं किया और रिया से उसकी बातचीत करीब तीन साल पहले हुई थी।

नई दिल्ली/मुंबईःप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी अपनी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गोवा के एक कारोबारी को तलब किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि गोवा में होटल चलाने वाले गौरव आर्या को 31 अगस्त को मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी के दफ्तर में उसके समक्ष बयान देने को कहा गया है। ईडी को पता चला था कि सुशांत सिंह राजपूत और उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने कथित तौर पर 2017 में आर्या के मोबाइल फोन पर कुछ संदेश भेजे थे और उनमें कुछ प्रतिबंधित मादक पदार्थों के बारे में बातचीत का संकेत मिल रहा था। इसके बाद आर्या को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

आर्या ने कुछ समाचार चैनलों को दिये इंटरव्यू में कहा था कि उसने कभी मादक पदार्थों का धंधा नहीं किया और रिया से उसकी बातचीत करीब तीन साल पहले हुई थी। उसने कहा कि वह सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेगा। एजेंसी कुछ और लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी जिनके साथ रिया ने कुछ मादक पदार्थों की कथित खरीद के सिलसिले में और अन्य पेशेवर समझौतों के बारे में बातचीत की थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एजेंसी इस मामले में धन शोधन के कोण से जांच कर रही है और तथ्यों का पता लगाने तथा किसी तरह के आपराधिक पहलू की पुष्टि करने के लिए पूछताछ जरूरी है।

ईडी ने राजपूत की टेलेंट मैनेजर जया साहा से भी हाल ही में पूछताछ की थी। उसका नाम कथित तौर पर सीबीडी नाम के एक रसायन के सिलसिले में हुई इस तरह की चैट में आया था। जया ने पूछताछ में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है और समझा जाता है कि उसने एजेंसी से कहा कि सीबीडी की एक सीमित मात्रा का इस्तेमाल अवसाद के इलाज में किया जा सकता है। ईडी ने इन बातचीत के बारे में एनसीबी को सूचित कर दिया है। अब एनसीबी इस मामले में जांच कर रही है।

ईडी ने बृहस्पतिवार को मुंबई में रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती की मौजूदगी में कुछ बैंक लॉकर खोले थे। इससे पहले इन लॉकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गयी थी। इस बीच एनसीबी का तीन सदस्यीय दल बृहस्पतिवार को दिल्ली से मुंबई पहुंचा था और उसने मामले में जांच कर रही ईडी की टीम के साथ बैठक की। समझा जाता है कि एनसीबी जल्द ही अनेक लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है जिनके नाम ‘वॉट्सऐप चैट’ में सामने आये हैं। अधिकारियों ने कहा कि रिया को भी बाद में एनसीबी के सवाल-जवाब के लिए बुलाया जा सकता है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयमुंबईपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?