लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल:करियर में परफेक्शनिस्ट से कम नहीं हैं सुशांत सिंह राजपूत, पढ़ें-छोटे से बड़े पर्दे तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2020 07:09 IST

बहुत से रिएलीटी शो में काम करने के बाद सुशांत सिंह राजपूत को उनकी पहली फिल्म काई पो चे ऑफर हुई। अभिषेक कपूर के निर्देशन में 2011 में बनी इस फिल्म से सुशांत की किस्मत चमक निकली।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत उन्हीं एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और काम के साथ ईमानदारी करके बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है। सुशांत पढ़ाई में काफी अव्वल थे, इस वजह से वे कई परीक्षाओं में बैठे और सफल हुए

सुशांत सिंह राजपूत हिन्दी फिल्मों में अभिनेता होने के साथ साथ थियेटर और टीवी अभिनेता भी हैं। टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर चुके सुशांत राजपूत ने इस सीरीयल के कारण आज कामयाबी का शिखर बड़े पर्दे तक छू पाया है। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना, बिहार में हुआ है। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। सुशांत की शुरूआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। आज वह बॉलीवुड का एक चमकता सितारा हैं।

सुशांत का करियर

सुशांत के करियर की शुरुआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी और  उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में भी कई बार डांस किया है। वहीं पर उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरुआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था लेकिन जी.टी.वी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया।शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चड़ गया। शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चड़ गया।

सुशांत के जीवन के रोचक तथ्य

- सुशांत पढ़ाई में काफी अव्वल थे, इस वजह से वे कई परीक्षाओं में बैठे और सफल हुए लेकिन उन्हें तो अपना करियर फिल्मों में बनाना था इसलिए वे पहले दिल्ली आए और इसके बाद मुंबई का रूख किया। 

- सुशांत मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के छात्र रहे हैं। सुशांत ने 2006 के काॅमनवेल्थ खेलों में भी परफाॅर्म किया था। इसके बाद 51वें फिल्मफेयर अवार्डस में भी वे बैकग्राउंड डासंर के तौर पर काम कर चुके हैं।

- मुंबई आने के बाद उन्होंने एक डांस ग्रुप के साथ भी परफाॅर्म किया जिसको मशहूर कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो ने प्रशिक्षित किया था। इसके बाद उन्होंने थियेटर ज्वाइन किया और शायद यही कारण है कि वे एक मेहनती अभिनेता बनने में सफल हुए। 

- उन्होंने मशहूर एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स के गुर भी सीखे हैं।  -‘जरा नच के दिखा 2’ और ‘झलक दिखला जा 4’ जैसे बड़े डांसिग शोज के भी प्रतिभागी रहे हैं और ‘झलक दिखला जा 4’ के दौरान उन्हें ‘मोस्ट कंसिस्टेंट परफाॅर्मर’ का टाईटल भी मिल चुका है। 

- फिल्म ‘काय पे चे’ में निभाए गए अपने किरदार की प्रेरणा उन्हें अपनी बहन मीतू सिंह से मिली थी। मीतू सिंह राज्य स्तर की किक्रेट खिलाड़ी हैं।

- एक समय था जब उनके साथ अभिनेत्रियां काम तक नहीं करना चाहती थीं क्योंकि वे एक साधारण परिवार से थे और उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ इसका उदाहरण है। काफी समय बाद फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था। 

- वे अपनी लव लाइफ को लेकर भी अखबारों और टी.वी. की सुर्खियों में रहे हैं। वे अपनी प्रेमिका अंकिता लोखंडे के साथ काफी लंबे वक्त से रिलेशन में रहे और फिर अलग हुए, फिलहाल रिया चक्रवर्ती के साथ उनके लव अफेयर के खबरें आ रही हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?