लाइव न्यूज़ :

सुशांत मादक पदार्थ जांच: 16 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में तीन आरोपी, अभी तक सोलह लोग अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2020 21:08 IST

ब्यूरो अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है। इल छह आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह आनंद, ड्वायने फर्नांडिस, संकेत पटेल, अंकुश अंरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को इस सिलसिले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया। आनंद, अंरेजा और पटेल को 16 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया, वहीं अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।‘‘बॉलीवुड और हाई सोसायटी में सक्रिय मादक पदार्थ सिंडिकेट’’ में आनंद ‘‘महत्वपूर्ण व्यक्ति’’ मालूम हो रहा है।

मुंबईः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामलों की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्ध तस्करों को स्थानीय अदालत ने सोमवार को 16 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को इस सिलसिले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया। ब्यूरो अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है। इल छह आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह आनंद, ड्वायने फर्नांडिस, संकेत पटेल, अंकुश अंरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी के रूप में हुई है।

सभी आरोपियों को सोमवार को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उनमें से तीन आनंद, अंरेजा और पटेल को 16 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया, वहीं अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपियों की हिरासत की मांग करते हुए एनसीबी ने अदालत को बताया कि ‘‘बॉलीवुड और हाई सोसायटी में सक्रिय मादक पदार्थ सिंडिकेट’’ में आनंद ‘‘महत्वपूर्ण व्यक्ति’’ मालूम हो रहा है। एनसीबी ने कहा कि आनंद जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं उससे प्राप्त करना बाकी है।

एजेंसी ने बताया कि दूसरा आरोपी अंरेजा इस मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी अनुज केशवानी से जुड़ा हुआ है, जिसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ था। उसने अदालत को बताया कि अंरेजा से पूछताछ कर यह जानना जरूरी है कि वह बॉलीवुड में किसे मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था। एनसीबी ने कहा कि पटेल भी इस मादक पदार्थ सिंडिकेट का हिस्सा है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसीबीआईएनसीआरबीप्रवर्तन निदेशालयमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस