लाइव न्यूज़ :

Jai Bhim: काले कोट में सूर्या वंचितों को दिलाएंगे न्याय, जन्मदिन पर साझा किया फिल्म का फर्स्ट लुक

By अनिल शर्मा | Updated: July 24, 2021 10:56 IST

सूर्या की यह 39वी फिल्म है। जिसे टीएस गनानवेल ने डायरेक्ट और लिखा है। जय भीम की शूटिंग चेन्नई में कोरोना की दूसरी लहर से पहले शुरू हो गई थी। मगर महामारी के चलते इसे रोक दिया गया था। इस फिल्म में सूर्या के अलावा प्रकाश राज और राजिशा विजयन अहम भूमिका में हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसूर्या शिवकुमार ने जय भीम का जारी किया फर्स्ट लुक पोस्टरपोस्टर में सूर्या एक वकील की भूमिका में दिख रहे हैंसूर्या की यह 39वी फिल्म है। जिसे टीएस गनानवेल ने डायरेक्ट और लिखा है

तमिल सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार ने अपने 46वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया। सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म जय भीम (Jai Bhim) का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया। जय भीम के इस पोस्टर और फिल्म की थीम को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी तारीफें कर रहे हैं। पोस्टर के रूप में इस फिल्म की पहली झलक पाकर सूर्या के फैंस काफी खुश हैं। पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया।

पोस्टर की बात करें तो इसमें सूर्या काले कोट में नजर आ रहे हैं। यानी वे फिल्म में वकील की भूमिका में दिखेंगे। जय भीम के 'JAI'में 'I'की जगह बंध मुट्ठी का इस्तेमाल किया गया है। जो एकता को दर्शाता है। पोस्टर में सूर्या काफी गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं। वहीं पोस्टर के नीचले हिस्से में वे लोग हैं जिनके अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए सूर्या फिल्म में लड़ते नजर आएंगे। सूर्या ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा- जय भीम का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए उत्साहित हूं।

सूर्या की यह 39वी फिल्म है। जिसे टीएस गनानवेल ने डायरेक्ट और लिखा है। जय भीम की शूटिंग चेन्नई में कोरोना की दूसरी लहर से पहले शुरू हो गई थी। मगर महामारी के चलते इसे रोक दिया गया था। इस फिल्म में सूर्या के अलावा प्रकाश राज और राजिशा विजयन अहम भूमिका में हैं। सूर्या इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है। यह फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस 2d एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही है।

सूर्या शिवकुमार तमिल के मशहूर अभिनेता हैं। जिनकी पहचान फैंस के बीच सिंघम के तौर पर होती है। सूर्या का जन्म 23 जुलाई 1975 को चेन्नई (मद्रास) में हुआ था। सूर्या तमिल एक्टर शिवकुमार के बेटे हैं और अभिनेता कार्तिक शिवकुमार के बड़े भाई हैं। सूर्या शिवकुमार ने अभिनेत्री ज्योतिका से शादी की है। जिनके दो बच्चे- बेटी दीया और बेटे देव हैं। सूर्या ने तमिल फिल्म में फिल्म 'नेरक्कू नेर' से डेब्यू किया था। सूर्या सिंघम और गजनी जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं जिसकी हूबहू नाम से हिंदी रीमेक में  क्रमशः आमिर खान और अजय देवगन नजर आए थे।

 

टॅग्स :सूर्या शिवकुमारबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!