लाइव न्यूज़ :

सुपरस्टार सलमान खान की एक्स ग्रर्लफ्रेंड सोमी अली ने अभिनेता पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरी नौकरानी के सामने होती थी मारपीट

By आजाद खान | Updated: January 7, 2023 21:16 IST

यही नहीं सोमी अली ने सलमान खान पर उनका शो बंद कराने का भी आरोप लगाया है। ऐसे में अब वह चाहती है कि अभिनेता इन सब के लिए उनसे माफी मांगे और भारत में उनके शो पर लगे बैन को भी हटा दें।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की एक्स ग्रर्लफ्रेंड सोमी अली ने अभिनेता पर फिर से गंभीर आरोप लगाएं है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सोमी अली ने पोस्ट कर कहा है कि उनके साथ नौकरानी के सामने मारपीट होती थी।ऐसे में सोमी अली ने कहा है कि उनके घाव को छुपाने के लिए उनके मेकअप आर्टिस्ट द्वारा ज्यादा मेकअप भी किया जाता था।

Somy Ali Salman Khan Controversy: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक्स ग्रर्लफ्रेंड सोमी अली ने अभिनेता पर गंभीर आरोप लगाएं है। अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जानी वाली सोमी अली ने खुलासा किया है कि सलमान खान उनकी नौकरानी के सामने उनके साथ मारपीट किया करते थे। 

यही नहीं उनका यह भी कहना है कि मारपीट के बाद उन्हें गंभीर चोटें भी आती थी जिस कारण उनके मेकअप आर्टिस्ट उन्हें ज्यादा मेकअप लगाकर उसे छुपाते थे। आपको बता दें कि सोमी अली द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर अभिनेता सलमान खान के तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

क्या है आरोप

दरअसल, 90 की दशक में सोमी अली सलमान खान के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में थीं। ऐसे में रिश्तों में आई दूर के बाद या यह कह ले कि ब्रेकअप के बाद सोमी अली ने एक्टर पर मारपीट और गाली-गलौज जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी है। इन आरोपों के बीच सोमी अली ने फिर से अभिनेता पर कुछ और गंभीर आरोप लगाएं है। 

आपको बता दें कि सोमी अली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ पोस्ट किए है और इसमें वे बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर कुछ आरोप लगाएं है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि उनके साथ रहने वाले सभी लोग जानते थे कि सलमान खान उनका शारीरिक शोषण करेगा। 

मेरी नौकरानी के सामने करते थे मारपीट- सोमी अली

सोमी अली ने पोस्ट में यह भी लिखा है कि एक्टर सलमान खान मेरी नौकरानी के सामने मेरे साथ मारपीट करते थे। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि मेरी नौकरानी मेरे रूम का दरवाजा जोर से खोलती थी और एक्टर से कहती थी कि मेरे सामने उन्हें न मारे क्योंकि वह उनकी चीख नहीं सुन सकती है। 

यही नहीं सोमी अली ने यह भी कहा है कि एक्टर द्वारा उनके साथ इतना शारीरिक शोषण होता था कि उनकी चोटों को उनके मेकअप आर्टिस्ट द्वारा ज्यादा मेकअप कर उसे छुपाया जाता था। ऐसे में ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि उनकी चोंट की निशान छुपाए जा सके। 

अब क्या चाहती है सोमी अली 

सोमी अली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान से जुड़े एक पोस्ट और एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट और वीडियो दोनों में ही सोमी अली ने एक्टर को उनसे माफी मांगने की मांग की है। यही नहीं सोमी ने वीडियो पोस्ट में अपने शो के बारे में भी बोला है और एक्टर पर शो को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए है। 

ऐसे में वह यह भी चाहती है कि सलमान खान भारत में उनके शो पर जो बैन लगा रखा है, वे उसे भी हटा दें ताकि उनका शो फिर से चलने लगे। आपको बता दें कि सोमी ने इंस्टाग्राम पर अधिकतर पोस्ट एक्टर के खिलाफ ही किए है। 

टॅग्स :सलमान खानइंस्टाग्रामहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!