लाइव न्यूज़ :

सनी देओल को नहीं पसंद आई भाई बॉबी की 'एनिमल'!, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म देखने के बाद कही ये बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 15, 2023 12:36 IST

फिल्म 'एनिमल' पर अपने विचार साझा करते हुए सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म में बॉबी के प्रदर्शन के लिए वह बहुत खुश हैं। लेकिन उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म के बारे में कुछ चीजें पसंद नहीं आईं।

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल ने 'एनिमल' की सफलता पर अपनी खुशी और विचार साझा किएअब भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी हैवैश्विक स्तर पर यह फिल्म अब तक 800 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है

Sunny Deol on Bobby Deol's movie 'Animal': अभिनेता  सनी देओल ने हाल ही में अपने भाई बॉबी देओल और रणबीर कपूर अभिनित और संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल'  देखी है। सनी देओल ने  'एनिमल' की सफलता पर अपनी खुशी और विचार साझा किए। 'एनिमल'   रिलीज के दो सप्ताह के भीतर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है।

 फिल्म 'एनिमल' पर अपने विचार साझा करते हुए सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म में बॉबी के प्रदर्शन के लिए वह बहुत खुश हैं। लेकिन उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म के बारे में कुछ चीजें पसंद नहीं आईं। सनी ने कहा कि कुछ चीजें हैं जो मुझे पसंद नहीं आईं, जो मुझे अपनी फिल्मों सहित कई फिल्मों में पसंद नहीं हैं। लेकिन मुझे एक व्यक्ति कुछ भी पसंद करने या न करने की आजादी है।

सनी देओल ने कहा कि मैं वास्तव में बॉबी के लिए खुश हूं। मैंने एनिमल देखी है, और मुझे यह पसंद आई, यह एक अच्छी फिल्म है। सनी ने फिल्म के संगीत और सिनेमेटोग्राफी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि गीत बहुत अच्छे हैं और यह दृश्यों के साथ मेल खाते हैं। 

बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना,  तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेरॉय भी हैं।  कहानी रणबीर के किरदार रणविजय सिंह पर केंद्रित है, जो अपने पिता के प्रति जुनुनी है।  रणविजय अपने पिता की नजरों में उंचा होने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। रणबीर का किरदार बेहद हिंसक है और फिल्म में काफी खून खराबा दिखाया गया है।  यह फिल्म 1 दिसंबर को 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई थी।

रिलीज के बाद मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने फिल्म को हिंसक और महिला विरोधी कहा। हालांकि वैश्विक स्तर पर यह फिल्म अब तक 800 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। 

टॅग्स :सनी देओलबॉबी देओलहिन्दी सिनेमा समाचारबॉक्स ऑफिस कलेक्शनरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!