लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2026 14:31 IST

Border 2:   ‘बॉर्डर 2’, सनी देओल की 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन जे. पी. दत्ता ने किया था।

Open in App

Border 2:  बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे बॉलीवुड स्टार सनी देओल के कुछ प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने के ट्रैक्टरों पर सवार होकर सिनेमाघरों तक पहुंचे। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग ट्रैक्टर चलाते हुए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। कुछ प्रशंसकों के हाथों में ‘बॉर्डर 2’ के पोस्टर और झंडे भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘बॉर्डर 2’, सनी देओल की 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन जे. पी. दत्ता ने किया था।

पहली फिल्म भारतीय सेना की एक छोटी टुकड़ी की कहानी पर आधारित थी, जो घातक हथियारों से लैस 2000 पाकिस्तानी हमलावर सैनिकों का मुकाबला करती है। ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे टी-सीरीज तथा जे. पी. फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है।

फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32.10 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अनन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

टॅग्स :सनी देओलफिल्मबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी