लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: वेस्ट यूपी नहीं पंजाब से बीजेपी सनी देओल को लड़ा सकती है चुनाव, जानिए कौन सी होगी वो खास सीट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2019 09:33 IST

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है, राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए बॉलीवुड सितारों को चुनावी अखाड़े में उतारने में जुटी हैं

Open in App

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 7 चरणों में होनें वालों चुनावों का ऐलान 23 मई को हो जाएगा। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और बाकी सभी पार्टियां जीत के लिए हर एक दम भरती नजर आ रही हैं। बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान धीमें-धीमें कर रही है।

इस बार जिस एक नाम की चर्चा बीजेपी की ओर से सबसे ज्यादा हो रही है वह है अभिनेता सनी देयोल, कहा जा रहा है सनी पंजाब के गुरदासपुर से मैदान में उतर सकते हैं।

 पहले खबरें आई थीं कि बीजेपी सनी को पंजाब के अमृतसर से मैदान में उतार सकती है। लेकिन फिर कयासों पर विराम तब लगा जब खबरें आईं कि वह यूपी वेस्ट से चुनाव लड़ सकते हैं। 

लेकिन अब टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार वह पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीट बीजेपी के हाथ से जा चुकी है। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना चार बार यहां से सांसद चुने गए थे। विनोद खन्ना 1999 से 2009 और 2014 से 2017 तक इस सीट से सांसद रहे थे। विनोद के निधन के बाद ये सीट बीजेपी के हाथ से चली गई थी ऐसे में पार्टी सनी से संपर्क में है कि वह यहां से मैदान में उतरे हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

अक्षय खन्ना भी रेस में शामिल

गुरदासपुर की सीट बीजेपी के लिए बेहद खास हुआ करती थी। यहां से एक्टर विनोद खन्ना सांसद थे। खबर ये भी है कि उनके बेटे और एक्टर अक्षय खन्ना यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।  बीजेपी उन्‍हें विनोद खन्‍ना की ही परंपरागत सीट गुरुदासपुर से उतारने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि अक्षय खन्‍ना गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ को चुनौती दे सकते हैं।

टॅग्स :सनी देओललोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?