लाइव न्यूज़ :

'हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा', सनी देओल ने इस डायलॉग के साथ 'गदर 2' की रिलीज की तारीख का किया ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: January 26, 2023 15:39 IST

'गदर 2' फिल्म के मुख्य अभिनेता सनी देओल ने गणतंत्र दिवस के मौके फिल्म के पोस्ट को जारी करते हुए फिल्म की रिलीजिंग डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर सनी देओल ने फिल्म गदर 2 के पोस्टर को भी किया जारीट्विटर पर लिखा- गदर 2' 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही हैअभिनेता ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Gadar 2 Releasing Date: बॉलीवुड फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का तारा सिंह (सनी देओल) का वह डायलॉग, जिसमें वह अशरफ अली (अमरीश पुरी) के सामने चिल्लाकर कहता है- 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा' बहुत ही प्रसिद्ध हुआ था। इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था। हिंदुस्तान के बंटवारे की पृष्टभूमि पर बनी यह फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। अब फिल्म का सीक्वल गदर 2 के नाम से आ रहा है। 

फिल्म के मुख्य अभिनेता ने गणतंत्र दिवस के मौके फिल्म के पोस्ट को जारी करते हुए फिल्म की रिलीजिंग डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, "हिंदुस्तान जिंदाबाद है... जिंदाबाद था.. और जिंदाबाद रहेगा! इस स्वतंत्रता दिवस, हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आए हैं। 'गदर 2' 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है।"

फिल्म के पोस्टर में सनी देओल एक बड़ा हथौड़ा पकड़े हुए और गुस्से में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। गदर फिल्म के इस सीक्वल को भी अनिल शर्मा ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म का प्रोडक्शन ज़ी स्टूडियो द्वारा किया गया है। 11 अगस्त को ही फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर इस फिल्म ने शुरुआत से ही बॉलीवुड में जबरदस्त हलचल मचा दी थी। प्रशंसकों, आलोचकों, उद्योग जगत के जाने-माने नामों ने बॉलीवुड के सबसे चर्चित सीक्वल को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। 

पहले पोस्टर लॉन्च पर अपनी खुशी साझा करते हुए, सनी देओल ने कहा, "गदर - एक प्रेम कथा' व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से मेरे जीवन का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। गदर से तारा सिंह सिर्फ एक नायक नहीं हैं, बल्कि आगे चलकर एक आइकन बन गए हैं जिसने सभी बाधाओं को पार करते हुए अपने परिवार और प्यार के लिए सभी सीमाओं को भी पार कर लिया। 22 साल बाद टीम के साथ सहयोग करना रचनात्मक रूप से समृद्ध अनुभव था।

टॅग्स :सनी देओलअमीषा पटेलहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!