लाइव न्यूज़ :

संजय कपूर संपत्तिः 30,000 करोड़ रुपये?, सारी संपत्ति पत्नी को देना ‘स्वस्थ परंपरा’, पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा, करिश्मा कपूर के बच्चों ने पेंच फंसाया?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 12:52 IST

Sanjay Kapoor's wealth: प्रिया कपूर का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष कहा, ‘‘एक पति द्वारा अपनी सारी संपत्ति अपनी पत्नी को देना कोई संदेह की बात नहीं है। जैसा कि मेरे ससुर की ‘वसीयत’ में है, जहां सब कुछ उनकी पत्नी को दे दिया गया था।’’

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘यह एक स्वस्थ परंपरा है जिसे शायद कायम रखा गया है।’’ 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की वसीयत को चुनौती दी गई है।संशोधन तब किया गया था जब संजय गोवा में थे।

नई दिल्लीः दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि पति द्वारा अपनी सारी संपत्ति पत्नी को देना एक ‘‘स्वस्थ परंपरा’’ है। उन्होंने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों के इस दावे का खंडन किया कि उनके पिता की कथित वसीयत संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आई है। प्रिया कपूर के वकील ने कहा कि यही स्थिति उनके ससुर और संजय के पिता की भी है, जिन्होंने अपनी ‘वसीयत’ में सब कुछ अपनी पत्नी रानी कपूर को दे दिया था। प्रिया कपूर का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष कहा, ‘‘एक पति द्वारा अपनी सारी संपत्ति अपनी पत्नी को देना कोई संदेह की बात नहीं है। जैसा कि मेरे ससुर की ‘वसीयत’ में है, जहां सब कुछ उनकी पत्नी को दे दिया गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक स्वस्थ परंपरा है जिसे शायद कायम रखा गया है।’’ अदालत करिश्मा कपूर के बच्चों - समायरा कपूर और उनके भाई - की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की वसीयत को चुनौती दी गई है।

सुनवाई के दौरान, नायर ने दावा किया कि 10 फरवरी, 2025 को वसीयत का प्रिंटआउट संजय कपूर को दिखाया गया था, जिन्होंने कुछ बदलाव सुझाए थे। उन्होंने बताया कि मसौदे में अंतिम संशोधन 17 मार्च, 2025 को किया गया था। उन्होंने बताया कि यह संशोधन तब किया गया था जब संजय गोवा में थे।

वकील ने कहा कि यह उत्तराधिकार से वंचित करने का मामला नहीं है, क्योंकि प्रिया कपूर का मामला यह है कि दोनों वादियों को पारिवारिक ट्रस्ट के तहत 2,000 करोड़ रुपये का लाभकारी हित प्राप्त हुआ है। अदालत करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दायर एक अंतरिम निषेधाज्ञा आवेदन पर भी सुनवाई कर रही है।

जिसमें प्रिया कपूर को संजय कपूर की संपत्ति हस्तांतरित करने से रोकने का अनुरोध किया गया है। बच्चों ने कथित वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया है। संजय कपूर का 12 जून, 2025 को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान निधन हो गया था।

टॅग्स :संजय कपूरकरिश्मा कपूरदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार