लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसा पर बोले सुनील शेट्टी, मास्क पहनकर आते हो और खुद को मर्द कहते हो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2020 12:33 IST

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ जमकर ट्वीट करते हुए अपना रोष व्यक्त किया है। इतना ही नहीं मुंबई में कुछ सेलेब्स ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में हैचेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार रात कुछ नवाब पहने लोग घुसे जिन्होंने छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की है। इस हिंसा का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। इस घटना में करीब 19 छात्र और 5 शिक्षक पर घायल हुए। मारपीट से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हिंसा के बाद बॉलीवुड सेलेब्स छात्रों के समर्थन में नजर आए हैं।

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ जमकर ट्वीट करते हुए अपना रोष व्यक्त किया है। इतना ही नहीं मुंबई में कुछ सेलेब्स ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया है। वहीं, कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं इस हिंसा में जेएनयू के छात्रों को ही दोषी मान रहे हैं और सरकार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक्टर सुनील शेट्टी ने इस हिंसा की निंजा की है।

सुनील शेट्टी ने कहा है कि मैं किसी धर्म या राजनीतिक पार्टी का हो सकता हूं लेकिन मुझे कोई हक नहीं कि मैं शिक्षा के मंदिर में जाकर छात्रों पर हमला करूं।

स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार सुनील शेट्टी ने कहा है कि जेएनयू में जो कुछ भी हुआ उस पर खुलकर अपनी राय पेश की है। सुनील ने कहा है कि जेएनयू में जो हुआ वो पूरी तरह से भयानक है। मैं  हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई कोई भी हो सकता हूं। मैं बीजेपी, कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना किसी भी पार्टी से हो सकता हूं।

लेकिन मुझे कोई हक नहीं कि मैं शिक्षा  के मंदिर   में जाकर बच्चों को मारूं। एक्टर ने कहा है कि पीटा वो भी मास्क पहनकर। अपने अपने आप को मर्द कहते हो तो खुलेआम घूमना चाहिए। किसी भी पार्टी ने ये किया हो, ये जो भी है. मैं इसके पीछे की राजनीति नहीं जानता, लेकिन ये सही नहीं है, हम छात्रों को नहीं मार सकते।

एक्टर ने कहा है कि कभी कभी कुछ छात्र, जो हो सकता है छात्र न हों, हो सकता है वो प्रोटेस्टर हों। वो फ्री कश्मीर के साइन दिखाते हैं। कश्मीर हमारा था और हमारा है और कश्मीरी हमारे हैं और हम कश्मीरी हैं मुझे लगता है कि ये चीजें बिल्कुल साफ होनी चाहिए।

जानें पूरा मामला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। अचानक हुए इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना को देखने वालों का मानना है कि शाम करीब 6.30 बजे लगभग 50 नकाब बांधे गुंडे जेएनयू कैंप, में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को तोड़ा और हॉस्टल में तोड़फोड़ की है। अब इस पर सभी एक जुट होते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)सुनील शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतMaharashtra Local Body Elections: अक्षय कुमार, दिव्या दत्ता समेत कई सेलेब्स ने डाला वोट, लोगों से की सही उम्मीदवार को चुनने की अपील; VIDEO

बॉलीवुड चुस्की‘बॉर्डर’ से ‘बॉर्डर 2’ तक: सुनील शेट्टी बोले- वर्दी पहनने की ख्वाहिश आज भी है

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?