लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा शो में नहीं बल्कि इस रिएलिटी शो में दिखेंगे सुनील ग्रोवर, जेनिफर विंगेट भी होंगी साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2019 17:32 IST

सुनील ग्रोवर, कपिल के शो में आएंगे तो जरूर लेकिन किसी किरदार में नहीं बल्कि बतौर सेलिब्रिटी। वह सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टार्र फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए आएंगे। 

Open in App

टेलीविजन का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में सुनील ग्रोवर की वापसी को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई थी। दावा किया जा रहा था कि वो जल्द ही कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो पर वापसी कर सकते हैं। फिल्म भारत के प्रमोशन को लेकर ये हवा उड़ी थी कि गुत्थी या डॉक्टर मशहूर गुलाटी वापिस कपिल के साथ काम करते दिखेंगे। मगर अब खबर है कि सुनील जल्द ही जैनिफर विंगेट के साथ नच बलिए शो में दिखाई देंगे। 

बाम्बे टाइम्स के मुताबिक टीवी के पॉपुलर डांस शो नच बलिए को सुनील और जैनिफर विंगेट एक साथ होस्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस सीजन में नया कानसेप्ट रखा गया है। इस बार सेलेब पेयर न होकर एक्स बॉयफ्रेंड या एक्स गर्लफ्रेंड के साथ पेयर बनाया जाएगा। बताया ये भी जा रहा है कि इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे। साथ ही शो के जज भी बनेंगे।

फैंस के दिलों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से घर बनाने वाले सुनील इस बार नये अंदाज में आ रहे हैं। सुनील के शो 'कानपुर वाले खुरानाज' के बंद होने के बाद खबर फैल रही थी कि अब वह कपिल के शो में बतौर कॉमेडियन एंट्री करेंगे, लेकिन शो की टीम के हवाले से इस खबर की कोई कन्फर्मेशन नहीं आई थी। खबर यह भी है कि सुनील, कपिल के शो में आएंगे तो जरूर लेकिन किसी किरदार में नहीं बल्कि बतौर सेलिब्रिटी। वह सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टार्र फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए आएंगे। 

वहीं सुनील ग्रोवर के शो 'कानपुर वाले खुरानाज' को कुछ दिनों के लिए इसलिए बंद कर दिया गया है क्योंकि सुनील फिल्म 'भारत' में बिजी हो गए हैं। ऐसे में बाकी के एपिसोड को शूट कर शो को जल्द ही ऑन एयर किया जाएगा। पिछले सीजन नच बलिए को करण टैकर और उपासना सिंह ने होस्ट किया था। शो, जजेस में सोनाक्षी सिन्हा,टैरेंस लूईस और मोहित सुरी नजर आए थे। हालांकि अभी तक औपचारिक रुप से  कंफर्म नहीं है कि सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो को ज्वायिन कर भी पाएंगे या नहीं।

टॅग्स :सुनील ग्रोवरकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस