लाइव न्यूज़ :

कपिल को टक्कर देने आ रहा सुनील का नया शो, 'सिम्बा' के साथ शूट हुआ पहला एपिसोड

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2018 05:31 IST

रणवीर ने हाल ही में दीपिका पादुकोण के साथ शादी की है और अपनी शादी का जश्न मनाकर वह 'सिम्बा' के प्रमोशन में जुट गए हैं. उन्होंने सुनील के शो के लिए हाल ही में शूटिंग की. शादी के बाद इस शो में रणवीर की पहली टीवी अपीयरेंस होगी.

Open in App

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी शादी के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. दूसरी ओर उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील ग्रोवर भी अपना शो लेकर आ रहे हैं. सुनील के नए शो का नाम होगा 'कानपुर वाले खुरानाज'. इस कॉमेडी शो के पहले गेस्ट होंगे 'सिम्बा' के हीरो रणवीर सिंह और निर्देशक रोहित शेट्टी. दोनों ने हाल ही में शो की शूटिंग की है. यह शो 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है और हर शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे आने वाला है.

गौरतलब है कि रणवीर ने हाल ही में दीपिका पादुकोण के साथ शादी की है और अपनी शादी का जश्न मनाकर वह 'सिम्बा' के प्रमोशन में जुट गए हैं. उन्होंने सुनील के शो के लिए हाल ही में शूटिंग की. शादी के बाद इस शो में रणवीर की पहली टीवी अपीयरेंस होगी.

इस शो में उनके साथ रोहित शेट्टी के अलावा कुणाल खेमू, सना खान, देवयांश, अली असगर और उपासना सिंह भी दिखेंगे. उधर, कपिल शर्मा भी 23 दिसंबर से अपने नए शो को लॉन्च करने वाले हैं. इस बार उनके शो में कई कॉमेडियंस होंगे. खबर है कि इस शो में भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, किकू शारदा जैसे कलाकार भी शामिल होंगे.

इस शो को सलमान खान की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है. पिछले दिनों ये खबर आई थी कि सलमान ने ही सुनील और कपिल का पैचअप करवा दिया है. सुनील सलमान खान की अगली फिल्म 'भारत' में अहम रोल में हैं. यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी.

टॅग्स :सुनील ग्रोवरकपिल शर्मास‍िंबा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?