लाइव न्यूज़ :

रिहाना के साथ पोज देते नजर आए सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा, फोटो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

By अंजली चौहान | Updated: March 6, 2024 18:00 IST

सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा और रिहाना के साथ तस्वीर साझा की जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

Open in App

मुंबई: कॉमेडी की दुनिया में बड़ा चेहरा सुनील ग्रोवर एक बेहतरीन एक्टर भी हैं जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैन्स के लिए कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं। इस बार सुनील ग्रोवर ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसे देख सबकी हंसी छूट गई। सुनील का पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं।

दरअसल, बुधवार को सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने और कपिल के साथ रिहाना के साथ तस्वीर साझा की। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यह एडिटिंग फोटो है जो देखने में काफी फन्नी है। 

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हा हा हा।" अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर और मौनी रॉय ने भी टिप्पणी अनुभाग में आंसू भरी हंसी वाले इमोजी डाले। सुनील की इस मजेदार एडिट की गई फोटो पर कपिल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वायरल फोटो में बीच में रिहाना खड़ी हैं और एक तरफ कपिल शर्मा है और दूसरी तरफ सुनील खड़े हैं। 

इस बीच, खबर है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर करीब छह साल बाद एक साथ स्क्रीन साझा करने वाले हैं। द कपिल शर्मा शो में सालों तक एक साथ काम करने और उसके बाद हुए मतभेद के बाद, सुनील और कपिल फिर से एक साथ आ रहे हैं। पिछले महीने, नेटफ्लिक्स इंडिया ने घोषणा वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया था, "आपके घर का रास्ता, हंसी से होकर जाता है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो 30 मार्च से हर शनिवार रात 8 बजे आता है। केवल नेटफ्लिक्स पर।"

नए वीडियो में कॉमेडियन कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर और अभिनेता अर्चना पूरन सिंह चर्चा कर रहे हैं कि अपने आगामी शो के शीर्षक की भव्य घोषणा कैसे की जाए।

रिहाना ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के फंक्शन में किया परफॉर्म 

भारत में अपने पहले प्रदर्शन में, पॉप स्टार रिहाना ने अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के भव्य प्री-वेडिंग कार्यक्रम के पहले दिन मंच पर आग लगा दी। इंटरनेशनल स्टार ने  डायमंड्स, व्हेयर हैव यू बीन, रूड बॉय और पोर इट अप जैसे हिट गाने गाए, उनके साथ शाहरुख खान-गौरी खान, रणवीर सिंह-दीपिका पदुकोण, श्रेया घोषाल और श्यामक डावर जैसी भारतीय फिल्म हस्तियां भी थिरकीं। अपनी परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना ने ग्रीन और पिंक कलर की बॉडीकॉन शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी जिसने सभी का ध्यान उनकी ओर खींचा।

अपनी परफॉर्मेंस के घंटों भर बाद रिहाना अमेरिका लौट गई। इसी दौरान एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाई। इसी फोटो को सुनील ने एडिट किया है। 

टॅग्स :सुनील ग्रोवरइंस्टाग्रामसोशल मीडियाकपिल शर्मारिहाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?