लाइव न्यूज़ :

सुनील शेट्टी ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'क्या मेरे बच्चों को स्टार बनने का सपना देखने का हक नहीं है क्योंकि...?'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 21, 2020 14:46 IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो चुका है। मगर उनकी मौत के बाद एक बार फिर नेपोटिज्म पर बहस छिड़ गई है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने नेपोटिज्म पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म और खेमेबाजी को लेकर बहस जारी है। दरअसल, फैंस लगातार सोशल मीडिया पर स्टार किड्स और कुछ बड़े सितारों की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने नेपोटिज्म पर चुप्पी तोड़ते हुए सवाल किया कि क्या उनके बेटे या बेटी को एक्टर बनने का सपना देखने का हक नहीं है क्योंकि वो एक स्टार के बच्चे हैं?

नेपोटिज्म पर हो रही बात से दुखी हैं सुनील शेट्टी

ईटाइम्स से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म पर हो रही बात दुखी करती है। ये तो एक ऐसी चीज है जोकि हर क्षेत्र में मौजूद है। तो क्या इसका मतलब ये है कि मेरे बच्चों को अभिनेता या अभिनेत्री बनने का सपना नहीं देखना चाहिए क्योंकि उनका पिता खुद एक सेलेब्रिटी है? क्या इसका अर्थ ये निकला कि बच्चे के सपने को दबा देना चाहिए? एक बिजनेसमैन का बेटा सपना देखता है कि एक दिन वो पाने पिता का कारोबार संभालेगा। तो क्या वो सपना गलत है?

बेबाकी से सुनील ने सामने रखी अपनी बात

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि हर बच्चा देखता है कि फैंस से उसके पेरेंट्स को कितना प्यार मिल रहा है। ऐसे में उस जगह अगर वो खुद को देखने के सपने देख रहा है तो क्या वो गलत है? लोग सबसे अच्छे स्कूल की ओर दौड़ते हैं और अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए बहुत कुछ करते हैं। तो क्या वो भी गलत है? मुझे नहीं पता कि ये सब कहां से आ रहा है।

टैलेंट खोजने के लिए ऑनलाइन शो चलाते हैं सुनील

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मैं तो टैलेंट खोजने के लिए ऑनलाइन शो चलाता हूं। वहां 2 लाख 70 हजार बच्चे परफॉर्म करते हैं, जिन्हें मैं काम दिलाने की कोशिश करता हूं। मैं सबसे कहता हूं कि प्लीज इन बच्चों को मौका दो। अगर मेरे दोनों बच्चे काम देख रहे हैं तो 2 लाख 70 हजार बच्चे भी हैं जिनके लिए मैं काम देख रहा हूं। ये बहुत गलत बात है कि इस तरह से फिल्म इंडस्ट्री को देखा जाता है।

टॅग्स :सुनील शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!