लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल के अंदर से जैकलिन को सुकेश करता था कॉल, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर हुआ ये खुलासा

By वैशाली कुमारी | Updated: September 1, 2021 09:06 IST

तिहाड़ जेल के अंदर स्पूफिंग के जरिए चंद्रशेखर अभिनेत्री को कॉल करता था। जैकलिन से फोन पर बात करते हुए सुकेश अपनी पहचान छिपाकर किसी ओहदे दार व्यक्ति के तौर पर खुद को पेश करता था। 

Open in App
ठळक मुद्देजांच एजेंसियों के पास आरोपी सुकेश के 24 से ज्यादा कॉल रिकॉर्ड हाथ लग चुके हैं तिहाड़ जेल के अंदर स्पूफिंग के जरिए चंद्रशेखर अभिनेत्री को कॉल करता था

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने मनी लॉन्ड्री के केस के मामले में पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद यह पता चला कि 200 करोड़ की रंगदारी वसूलने वाला सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल के अंदर से ही अभिनेत्री को कॉल करता था। 

सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल के अंदर स्पूफिंग के जरिए चंद्रशेखर अभिनेत्री को कॉल करता था। जैकलिन से फोन पर बात करते हुए सुकेश अपनी पहचान छिपाकर किसी ओहदे दार व्यक्ति के तौर पर खुद को पेश करता था। 

अभिनेत्री को झांसे में लेने की कोशिश

जांच एजेंसी ने खुलासा किया कि जब अभिनेत्री सुकेश के झांसे में आ गई तो उसे तोहफे में महंगे फूल और चॉकलेट भी भेजता था लेकिन तब तक अभिनेत्री को यह समझ नहीं आया था कि तिहाड़ जेल के अंदर कैद आरोपी सुकेश इस वारदात को अंजाम दे रहा है। अभिनेत्री जैकलिन सभी तरह की साजिशों से अनजान थी। 

बता दें कि जांच एजेंसियों के पास आरोपी सुकेश के 24 से ज्यादा कॉल रिकॉर्ड हाथ लग चुके हैं। जिसके आधार पर ही  फर्नांडिस के साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में एजेंसियों ने पता लगाया। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जांच एजेंसी ने यह खुलासा नहीं किया है की सुकेश ने खुद को क्या बताकर जैकलिन से बातचीत की। जैकलीन फर्नांडिस भले ही सुकेश के झांसे में आ गई थी लेकिन अब यह मामला धीरे-धीरे सुलझता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी ने स्पूफिंग के जरिए कॉल तो किया था लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। ये कॉल प्रवर्तन निदेशालय ईडी के हाथ लग गई। बहुत जल्द आगे की जानकारियां खुलासा होना शुरू होंगी।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़मनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!