लाइव न्यूज़ :

'सुई-धागा' के सामने फुस्स हुई 'पटाखा', ये रहा अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

By विवेक कुमार | Updated: October 4, 2018 16:07 IST

Sui Dhaaga & Pataakha Movie Day 6 box office collection: 875 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई पटाखा को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिव्यू दिए हैं। पटाखा का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है।

Open in App

मुंबई, 4 अक्टूबर: विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुछ खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई है। सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की जोड़ी से सजी इस फिल्म ने अब तक कुल 7.50 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म 'पटाखा' ने पहले दिन 90 लाख, दूसरे दिन(शनिवार) को 1.40 करोड़ और तीसरे दिन अपने कमाई में इजाफा करते हुए 1.75 करोड़ जमा किए। चौथे दिन 94 लाख, पांचवे दिन 1.56 करोड़ बुधवार को 56 लाख रुपए की कमाई की।

875 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई पटाखा को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिव्यू दिए हैं। पटाखा का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है।अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करे तो फिल्म दो बहनों की कहानी है।  फिल्म में दिखाया गया है कि यह दोनों बहनें साथ नहीं रहना चाहती लेकिन किस्मत कैसे उन्हें साथ ला देती है। 

वहीं पटाखा के साथ बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' भी रिलीज हुई है शरत कटरिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अब तक 59.15 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं। 

फिल्म में अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं। सुई धागा ने पहले दिन शुक्रवार को 8.30 करोड़, शनिवार को 12. 25 करोड़, रविवार को 16. 05 करोड़, सोमवार को 7 करोड़, मंगलवार को 11.75 करोड़, बुधवार को 3.80 करोड़ कमाए।    

बता दें कि 'सुई धागा' का बजट लगभग 30 करोड़ है। जिसे लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को करीब 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

टॅग्स :फिल्म समीक्षापटाखा (फिल्म)सुई धागाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम