लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की बेटी सुहाना का ये हैं क्रश, बताया- किस एक्टर को करना चाहती हैं डेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 18, 2019 10:34 IST

सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फॉलोअर्स और दोस्तों के साथ एक इंस्टाग्राम चैट सेशन 'आस्क मी एनिथिंग' के दौरान सुहाना से पूछा गया कि वह किस एक्टर को वह डेट करना चाहती हैं।

Open in App

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना की फोटो हाल की में सोशल मीडिया पर छा गई थीं जब  वह फैंस के सामने प्ले करती नजर आई थीं। इससे फैंस को लगने लगा था कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। बॉलीवुड में आने से पहले वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुहाना  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 

ऐसे में अपने फॉलोअर्स और दोस्तों के साथ एक इंस्टाग्राम चैट सेशन ‘आस्क मी एनिथिंग’ के दौरान सुहाना से पूछा गया कि वह किस एक्टर को वह डेट करना चाहती हैं। तो सुहाना खान ने इसका जवाब दिया है। शाहरुख की लाड़ली ने बताया है कि वह साउथ कोरियन पॉप सिंगर, एक्टर, गीतकार और मॉडल किम जुन मेयॉन को डेट करना चाहती हैं। इतना ही नहीं सुहाना ने रिप्लाई देते हुए किम जुन की फोटो भी शेयर की है और लिखा है‘हिम’ यानि इनके साथ।

वीडियो हुआ था वायरल

सुहाना का एक बिंदास अंदाज वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ था।  वीडियो में वह  स्विमिंग पूल में हॉट अवतार में नजर आ रही थीं। आप देख सकते हैं कि किस तरह से वह टू पीस में स्विमिंग पूल में हॉट अंदाज में किस करती नजर आ रही थीं। सुहाना वायरल हो रहे इस वीडियो में किसी और को नहीं बल्कि एक डॉगी को किस करती नजर आ रही थीं।

शाहरुख ने हाल ही में बेटी को लेकर कहा था

सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना फिल्मी करियर शुरू करने से पहले अभिनय की बारीकियों को सीखे।  अभिनेता का कहना है कि वह नहीं चाहते हैं कि बिना बारीकियां सीखे उनकी बेटी खुद को क्षमतावान समझे। खान ने कहा कि सुहाना उनकी फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर आती थी और देखती थी कि सेट पर चीजें कैसे काम करती हैं। 

अभिनेता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, ‘‘ जब हम लोग ‘जीरो’ फिल्म के एक गाने की शूटिंग आने वाले दो सप्ताह में शुरू करने वाले थे तो सुहाना ने मुझसे कहा था कि उसे लंदन वापस जाने में दो सप्ताह है। इस तरह अनुभव लेने के लिए वह जीरो के सेट पर आई।' 

उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्म के सेट को अच्छी तरह से देखने के साथ उनकी दो सह-कलाकारों कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा से भी चीजें सीखे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में, मैं मानता हूं कि हम अभिनय सीखते नहीं हैं, सिर्फ मान लेते हैं कि हम टैलेंटेड हैं।

जैसे कि सिर्फ तेज गाड़ी चलाने से लोग यह मान लेते हैं कि आप फॉर्मूला वन ड्राइवर बनने जा रहे हैं। आपको यह सीखना पड़ता है। इसलिए मैं चाहता हूं कि सुहाना पहले औपचारिक प्रशिक्षण हासिल करे क्योंकि अनुभव काफी महत्व रखता है।' खान की फिल्म ‘‘जीरो’’ इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। 

शाहरुख खान पिता होने के नाते वह सुहाना खान को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखने के लिए लंदन गए थे और अपनी वहां अपनी बेटी पर प्यार भी बरसाया। सुहाना खान ब्रिटेन के आर्डिंगली कॉलेज में पढ़ती है। यहां सुहाना खान ने पहले अभिनय के रूप में अपना करियर बनाने की बात कही थी।

पिछले साल वोग्यू मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में सुहाना खान ने एक्टिंग के लिए अपने प्यार के बारे में कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि वह हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थी। हालांकि, शाहरुख खान ने इस पर कई बार कहा कि है वह चाहते हैं कि सुहाना एक्टिंग के पेशे में आने से पहले अपनी एजुकेशन पूरी करें।

टॅग्स :सुहाना खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया