लाइव न्यूज़ :

मजदूरों से टिकट के पैसे वसूले जाने पर बॉलीवुड फिल्ममेकर ने कसा तंज, लिखा- पहले उन्हें बीमारी देते हैं और फिर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2020 10:42 IST

कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। तीसरी बार देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर देश भर में देखने को मिल रहा हैइन दिनों देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई तक का लॉकडाउन घोषित कर रखा है

कोरोना वायरस का कहर देश भर में देखने को मिल रहा है। ऐसे में इन दिनों देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई तक का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। ऐसे में सभी लोग इसका पालन कर रहे हैं और घर में ही रहकर अपना काम कर रहे हैं। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। तीसरी बार देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है। 

ऐसें दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को अब उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए विशेष ट्रेन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। लेकिन इन ट्रेन में मजदूरों को टिकट का पैसा खुद देना होगा। अब इस पर डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने ट्वीट किया है और सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra Twitter) ने ट्वीट करते हुए मजदूर वर्ग को लेकर लिखा, "सबसे पहले हम उन्हें बीमारी देते हैं, फिर हम उन्हें नौकरी से निकाल देते हैं और उन 6/6 इंच के कमरे को उन्हें घर कहना पड़ता है। अब हम चाहते हैं कि वे अपने घरों से दूर ना मरें, जिसके लिए वह पैसे दें। सुधीर मिश्रा ने अपने ट्वीट के जरिए सरकार पर तंज कसा है। उनका यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सुधीर आए दिन अपने ट्वीट के जरिए सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।

बता दें कि प्रवासी मजदूरों से किराया वसूलने की बात पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र पर निशाना साधा था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने ऐलान किया कि मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च कांग्रेस उठाएगी। वहीं इस मामले पर अब केंद्र सरकार की ओर से भी सफाई पेश की जा चुकी है।

सुधीर मिश्रा एक भारतीय फिल्म पटकथा लेख और निर्देशक हैं।'जाने भी दो यारो' से लेकर इस 'रात की सुबह नहीं' और 'धारावी' से लेकर 'हज़ारों ख्वाइशें ऐसी' , 'चमेली' , 'खोया खोया चांद जैसी फिल्मो के लिए जाना जाता है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!